Women’s Day Special: महिलाओं के संघर्ष पर आधारित हैं ये फिल्में, जो डराती भी हैं और प्रेरित भी करती हैं

Women’s Day Special: यहां हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं के संघर्ष पर आधारित बेहतरीन कहानी पेश करती हैं।

Pooja
Published on: 7 March 2025 4:21 PM IST
Women’s Day Special: महिलाओं के संघर्ष पर आधारित हैं ये फिल्में, जो डराती भी हैं और प्रेरित भी करती हैं
X
Womens Day Special Films: हिंदी सिनेमा में बहुत सारी फिल्में बनती हैं, जिनमें से कुछ ताबड़तोड़ कमाई के साथ इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाती हैं, तो कुछ अपने यूनिक और दमदार कॉन्सेप्ट के चलते दर्शकों के जेहन में बस जाती हैं। ऐसी फिल्मों को भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा मुनाफा न हो, लेकिन ये फिल्म समाज के लिए कुछ ऐसा कर जाती हैं, जिसके लिए सिनेमा जाना जाता है। खैर, हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेट किया जाता है और हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो महिला सशक्तिकरण को दर्शाती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही महिला प्रधान फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों के सामने ऐसी कहानियां पेश कीं, जिन्हें देख हर कोई दंग रह गया। ये ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने महिलाओं के जीवन, उनके संघर्ष और उनके सशक्त होने की असल कहानी दिखाई और महिलाओं को इंस्पायर किया। तो चलिए आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में।
Women's day 2025: क्यों मनाया जाता है महिला दिवस, कैसे हुई इसकी शुरुआत? जानें पूरा इतिहास

‘टोटा पटाखा आइटम माल’

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि यह एक फिल्म का नाम है। जी हां, यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जो एक रात की कहानी है। कहानी 4 महिलाओं की है, जिनकी लाइफ बिल्कुल अलग है और जब ये चारों एक साथ मिलती हैं, तो ये कुछ ऐसा कर जाती हैं, जो किसी ने सोचा न होगा। आदित्य कृप्लानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म महिला के जीवन का संघर्ष बताती है। इस फिल्म को देखकर आपको समझ में आएगा कि कई बार महिला होना बहुत डरावना यहां तक कि एक श्राप जैसा लगता है।

‘त्रिभंगा’

यह फिल्म तीन पीढ़ियों की कहानी है, जिसमें काजोल के साथ-साथ मिथिला पालकर, तन्वी आजमी, कुणाल रॉय कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में तीन पीढ़ियों की मां-बेटी के बनते-बिगड़ते रिश्ते को दिखाया गया है। रेणुका शहाणे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि पुरुष के बिना महिला की जिंदगी अस्थिर हो जाती हैं, लेकिन अगर महिला चाहे तो उसके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है।

‘ए सूटेबल ब्वॉय’

2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ विक्रम सेठ के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है। मीरा नायर ने इसे डायरेक्ट किया है, जिसमें चार परिवारों की कहानी दिखाई गई है। कहानी रूपा मेहरा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी सबसे छोटी बेटी लता के लिए पति की तलाश है। हालांकि, उसके लिए लड़का कैसा होना चाहिए, इसी पर पूरी सीरीज बुनी गई है। सीरीज में तब्बू, ईशान खट्टर, तान्या मानिकतला, रसिका दुग्गल जैसे सितारें हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इसे देखने लायक बना दिया है।

'पगलेट'

सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'Mrs' को काफी अटेंशन मिली, जो एक ऐसी लड़की पर आधारित है, जिसकी शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है। रसोई में सिर्फ खाना बनाना ही उसकी लाइफ बन जाती है। खैर, 'मिसेज' के हिट होने के बाद सान्या की एक और फिल्म सुर्खियों में आ गई, जिसका नाम है 'पगलेट'। इस फिल्म की कहानी ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पति की मौत हो गई, लेकिन आस-पास रोते हुए लोगों को देखकर भी उसे कुछ दुख जैसा महसूस नहीं हो रहा है। अब, ऐसा क्यों है...यही फिल्म की कहानी है, जो वाकई काफी दिलचस्प है।
यह भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story