एल्विश यादव के फैंस ने प्रिंस नरूला और उनके परिवार को दी धमकी तो भड़के एक्टर, बोले- 'चीर दूंगा'

हाल ही में, एक्टर प्रिंस नरूला को एल्विश यादव के फैंस की तरफ से धमकियां मिलीं, तो इस पर उन्होंंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Pooja
Published on: 30 May 2025 6:31 PM IST
एल्विश यादव के फैंस ने प्रिंस नरूला और उनके परिवार को दी धमकी तो भड़के एक्टर, बोले- चीर दूंगा
X
पॉपुलर रियलिटी शो 'MTV रोडीज डबल क्रॉस' अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जो 1 जून 2025 को प्रसारित होगा। फिनाले में प्रिंस नरूला और एल्विश यादव की टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। शो में अक्सर दोनों गैंगलीडर्स के बीच तीखी बहस देखने को मिलती रहती है। हालांकि, यह बहस और मनमुटाव सिर्फ शो तक ही सीमित नहीं है। दोनों के रिश्ते रियल लाइफ में भी ज्यादा खास नहीं है। दरअसल, उनके बीच शो में हुई बहस के बाद एल्विश के फैंस प्रिंस और उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं, जिस पर अब प्रिंस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

एल्विश के फैंस पर भड़के प्रिंस नरूला

बता दें कि हाल ही में एक्टर प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एल्विश यादव के फैंस को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा, ''लड़ाई के बीच में फैमिली नहीं आनी चाहिए, क्योंकि सबकी मां बहन एक ही होती है। तो तुम्हें गालियां देनी है तो मुझे दो। अगर तुम गंद मचाओगे तो मैं भी करूंगा। बीच में से चीर कर दूंगा। तुमको भी और तुम्हारे उस्ताद को भी..।'' अब प्रिंस का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

एल्विश के सपोर्ट में आया नीरज बवाना गैंग

बता दें कि जैसे ही प्रिंस का यह वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही नीरज बवाना गैंग एल्विश यादव के सपोर्ट में उतर गया। अब, नीरज बवाना गैंग के दो लोगों ने प्रिंस को धमकी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा है, ''कंट्रोवर्सी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। बस इतना कहना चाहते हैं कि एल्विश यादव और राहुल यादव अपने भाई हैं। इनके लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। प्रिंस नरूला ने अपनी हरकत तो कर दी, लेकिन इसको अब बचकर रहना पड़ेगा।'' अब, यह वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

कौन है नीरज बवाना

बता दें कि नीरज बवाना दिल्ली के बवाना का रहने वाला है और अपने नाम के पीछे गांव का नाम लगाता है। जुर्म की दुनिया में वह काफी फेमस है। उसे फिरौती किंग के नाम से भी जाना जाता है, जिस पर हत्या और हत्या की कोशिश के मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल, वह तिहाड़ जेल में बंद है। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story