Elvish Yadav New Case: एक बार फिर एल्विश यादव पर आया खतरा, अब नए मामले में हुई FIR दर्ज

Anjali Soni
Published on: 1 April 2024 11:28 AM IST
Elvish Yadav New Case: एक बार फिर एल्विश यादव पर आया खतरा, अब नए मामले में हुई FIR दर्ज
X
Elvish Yadav New Case: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव कई विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं, एल्विश एक के बाद एक कंट्रोवर्सी में जुड़े रहते हैं। अभी कुछ समय पहले यूट्यूबर को रेव पार्टीज में सापों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तो अब एक बार फिर यूट्यूबर पर एक बड़ी मुसीबत आ गई है, एल्विश यादव को जेल से निकले कुछ ही समय हुआ है और अभी ही एक ओर केस दर्ज हो गया है। वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन एक्ट, 1972 के तहत गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई गई है।
एल्विश यादव को हुई जेल
इस केस से पहले एल्विश यादव और उनके साथ 6 लोगों पर रेव पार्टीज में स्नेक वेनम सप्लाई करने का इंजाम लगा था। जिसके बाद पुलिस ने एल्विश से पूछताछ भी की जिसके बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया था। इसके बाद एल्विश यादव के खिलाफ सबूत नहीं मिलने के कारण उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। साथ ही अभी उन्होंने फिर से अपने व्लॉग बनाना शुरू कर दिए है।
मनीषा रानी और एल्विश कंट्रोवर्सी
अब एल्विश पिछले दिनों से एक कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में बने हुए है जिसमें वह एक्स को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ अभी तकरार में है। एक इंस्टाग्राम कोलाबोरेशन में एल्विश ने कवर फोटो में मनीषा की तस्वीर शेयर नहीं की, जिसके कारण कई विवाद हुए है। दोनों अब एक दूसरे को फॉलो भी नहीं करते हैं। दोनों की दोस्ती भी अब नहीं रही है।
यह भी पढ़े: अप्रैल में OTT पर रिलीज होगी ये जबरदस्त वेब सीरीज और फिल्में, यहां देखें लिस्ट
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story