एलन मस्क की भविष्यवाणी: कनाडा के PM ट्रूडो अगले चुनाव में हारेंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर एलन मस्क ने की बड़ी टिप्पणी। मस्क ने कहा कि ट्रूडो अगले चुनाव में हार जाएंगे। साथ ही, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज को मूर्ख बताया। जानें पूरा मामला।

Vyom Tiwari
Published on: 8 Nov 2024 11:02 AM IST
एलन मस्क की भविष्यवाणी: कनाडा के PM ट्रूडो अगले चुनाव में हारेंगे
X
टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भविष्य को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। मस्क ने कहा है कि ट्रूडो अगले चुनाव में हार जाएंगे और उनकी सरकार चली जाएगी। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर कही। मस्क ने यह टिप्पणी जर्मनी की सरकार के गिरने की संभावना पर चर्चा करते हुए की। उन्होंने लिखा, "आने वाले चुनाव में वे (ट्रूडो) चले जाएंगे।" यह चुनाव 20 अक्टूबर 2025 या उससे पहले होने की उम्मीद है।

मस्क ने जर्मन चांसलर को बताया मूर्ख

जस्टिन ट्रूडो 2013 से लिबरल पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी स्थिति मजबूत नहीं दिख रही है। उनकी सरकार अल्पमत में है और किसी भी समय गिर सकती है। चुनाव में ट्रूडो का मुकाबला विपक्षी दलों से होगा, जिनमें पियरे पोलिएवर की कंजर्वेटिव पार्टी और जगमीत सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख हैं। एलन मस्क (Elon Musk) ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज पर भी टिप्पणी की। उन्होंने जर्मन भाषा में लिखा, "ओलाफ इस्ट ईन नार", जिसका मतलब है "ओलाफ मूर्ख हैं"। यह टिप्पणी जर्मनी में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच आई है। जर्मनी में हाल ही में वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर को कैबिनेट से निकाल दिया गया है। इससे सरकार के गिरने की आशंका बढ़ गई है। चांसलर स्कोल्ज ने कहा कि देश को नुकसान से बचाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।

ट्रूडो पड़ रहे कमजोर

कनाडा में ट्रूडो की स्थिति भी मजबूत नहीं है। उन्हें अपनी ही पार्टी के अंदर से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, पिछले एक साल से कनाडा और भारत के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने कनाडा में बढ़ते उग्रवाद पर चिंता जताई है। एलन मस्क (Elon Musk) की यह टिप्पणी कनाडा की राजनीति में बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। कई लोगों का मानना है कि मस्क के पास दुनिया भर की राजनीतिक जानकारी होती है, इसलिए उनकी भविष्यवाणी सही हो सकती है। वहीं कुछ लोग इसे महज एक टिप्पणी मान रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या ट्रूडो अगले चुनाव में अपनी सत्ता बचा पाते हैं या फिर मस्क की भविष्यवाणी सच साबित होती है। यह भी पढ़े:

जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कनाडा हुआ नाराज, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर लगाया बैन

पुतिन ने ट्रंप को दी जीत की बधाई, रूस ने यूक्रेन युद्ध पर दिया बड़ा बयान

सऊदी अरब के रेगिस्तान में बर्फबारी, अल-जौफ में दिखा अद्भुत नजारा

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story