पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

West Bengal polls 2026: एक दिन पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना की तारीखों का एलान किया था।

Surya Soni
Published on: 16 March 2026 9:18 PM IST
West Bengal polls 2026
X

West Bengal polls 2026: एक दिन पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना की तारीखों का एलान किया था। उसके अगले ही दिन यानी आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की तरफ से जारी इस पहली सूची में कुल 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है। ममता बनर्जी के सामने एक बार फिर भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया है।

भाजपा ने की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

पश्चिम बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। इसको लेकर चुनाव आयोग ने रविवार शाम घोषणा की थी। अब इसके एलान के 24 घंटे में भाजपा ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इन 144 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं।

सुवेंदु अधिकारी दो सीट से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने 144 उम्मीदवारों में कई युवा नए चेहरों को टिकट दिया है। ममता बनर्जी के खिलाफ एक बार फिर भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता की सीट से टिकट दिया है। अब सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम के साथ भबानीपुर से भी टिकट दिया गया है। जहां से ममता बनर्जी विधायक हैं। ऐसे में देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या इस बार फिर सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के सामने जीत दर्ज कर पाते है या नहीं..?

12 मार्च को हुई थी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक

बता दें भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे। केन्द्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इन 144 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story