• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखें तेजस्वी यादव के सामने किसको मिला टिकट..?

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर भाजपा टिकट वितरण में सबसे आगे नज़र आ रही है। बीजेपी ने टिकट बंटवारे के बाद 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इसके बाद बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी...
featured-img

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर भाजपा टिकट वितरण में सबसे आगे नज़र आ रही है। बीजेपी ने टिकट बंटवारे के बाद 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इसके बाद बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। बुधवार देर रात भाजपा (Bihar Elections 2025) ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी कर दी। तीसरी लिस्ट में राघोपुर सीट भी शामिल है, जिससे बीजेपी प्रत्याशी का ऐलान हो गया है। बता दें राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस बार यह सीट हॉट सीट बनी हुई हैं।

तेजस्वी यादव के सामने किसको मिला टिकट..?

इस बार चुनाव में तेजस्वी यादव के सामने भी बड़ी चुनौती रहने वाली हैं। तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर सीट से नामांकन भरा था। देर शाम भाजपा ने भी इस सीट से मजबूत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा हैं। राघोपुर से बीजेपी ने यादव चेहरे पर ही दांव खेला है और सतीश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को सतीश यादव इस सीट पर चुनाव हरा चुके हैं। ऐसे में इस बार तेजस्वी यादव के सामने फिर भाजपा ने बड़ा दांव खेला हैं।

किस सीट पर किसको उम्मीदवार बनाया गया है-

रामनगर (अनुसूचित जाति)- नंद किशोर राम
नरकटियागंज - संजय पांडेय
बगहा- राम सिंह
लौरिया- विनय बिहारी
नौतन - नारायण प्रसाद
चनपटिया- उमाकांत सिंह
हरसिद्धी (अनुसूचित जाति)- कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर - सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया- लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन - बीणा देवी
बायसी- विनोद यादव
राघोपुर- सतीश कुमार यादव
बिहपुर - कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती (अनुसूचित जाति)- मुरारी पासवान
रामगढ़- अशोक कुमार सिंह
मोहनिया (अनुसूचित जाति)- संगीता कुमारी
भभुआ- भरत बिंद
गोह- रणविजय सिंह

NDA गठबंधन में बीजेपी को 101 सीटें

बता दें कि इस बार NDA गठबंधन में जदयू और बीजेपी को 101-101 सीटें, चिराग पासवान की LJP(R) को 29 और जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीटें दी गई है। भाजपा ने अपने 101 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी हैं। जबकि महागठबंधन पर अभी सीटों के वितरण की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं।

ये भी पढ़ें:

बिहार चुनाव तारीखों का एलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग... 14 को आएंगे नतीजे

गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज