नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Bihar Election 2025: पहले चरण के लिए आज 121 सीटों पर मतदान, दांव पर कई दिग्गजों की किस्मत

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू हो गया हैं। बिहार चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण...
07:02 AM Nov 06, 2025 IST | Surya Soni
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू हो गया हैं। बिहार चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू हो गया हैं। बिहार चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज (6 नवंबर) को 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई सीटों पर दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में

इस बार बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान हो रहा हैं। पहले चरण के लिए बिहार के 18 जिलों की 121 सीटों पर गुरूवार (6 नवंबर) को वोटिंग होगी। पहले चरण में बिहार के मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में मतदान होगा। पहले चरण के मतदान में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं।

दांव पर कई दिग्गजों की किस्मत

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई सीटों पर दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। मुंगेर की तारापुर विधानसभा सीट से बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी चुनावी मैदान में हैं। लखीसराय विधानसभा सीट से उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता विजय कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। राघोपुर विधानसभा सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं। सिवान विधानसभा सीट से एनडीए की ओर से बीजेपी के दिग्गज नेता मंगल पांडेय चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें:

बिहार चुनाव तारीखों का एलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग... 14 को आएंगे नतीजे

गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त

Tags :
Bihar Assembly Elections 2025bihar election newsBihar Electionscheck your boothLatest Patna News in HindiNitish KumarPatna Hindi SamacharPatna News in HindiTejashwi YadavVotingबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2025मतदान

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article