• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान, 1302 प्रत्याशियों की क‍िस्‍मत का होगा फैसला

Bihar Chunav 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। बिहार में दूसरे चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 122 सीटों...
featured-img

Bihar Chunav 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। बिहार में दूसरे चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 122 सीटों पर कुल 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। आज जिन 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें 12 सीटों पर मंत्रियों की क‍िस्‍मत का फैसला होगा।

पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिहार में इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहले चरण में छिटपुट घटना के अलावा मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण संपन्न हुआ था। बिहार में दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं।

मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

3.68 करोड़ से अधिक मतदाता

दूसरे चरण में 3.68 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.94 करोड़ से ज्यादा पुरुष, 1,74 करोंड़ से ज्यादा महिलाएं और 967 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 45,371 बूथों पर मतदान किया जाएगा। 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदाताओं के संख्या के हिसाब से बूथ बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र पर 818 मतदाताओं की संख्या होगी।

ये भी पढ़ें:

बिहार में पहले चरण की वोटिंग, विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला

बिहार में बन गया सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड!, पहले चरण में 64.69% हुई वोटिंग

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज