नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बिहार चुनाव में कौन जीतेगा कितनी सीटें? सट्टा बाजार के हैरान कर देने वाले आंकड़े आए सामने...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। बिहार में NDA और महागठबंधन के बीच एक बार फिर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही हैं। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए...
02:37 PM Oct 23, 2025 IST | Surya Soni
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। बिहार में NDA और महागठबंधन के बीच एक बार फिर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही हैं। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। बिहार में NDA और महागठबंधन के बीच एक बार फिर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही हैं। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहला 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को, उसके बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी। जहां बिहार में NDA एक बार फिर नीतीश कुमार के चहेरे पर सत्ता रिपीट करने के लिए ताकत लगा रही हैं, वहीं राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी RJD सत्ता में वापसी की कोशिश में है।

महागठबंधन को सिर्फ 80-82 सीटों का अनुमान!

जैसे-जैसे बिहार चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सट्टेबाज़ी का दौर ज़ोरों पर है और बिहार की 243 सीटों वाली विधानसभा में किसे अधिक सीटें मिलेगी, इसको लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। हालाँकि चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित होने वाले हैं, लेकिन कई जगहों पर सट्टा बाज़ार में अभी से ही दांव लग रहे हैं। सट्टेबाज़ी के रुझानों के अनुसार, NDA को 140-145 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 80 सीटें ही मिलने का अनुमान सट्टा बाजार लगाया जा रहा हैं।

NDA को 140 से 145 सीटें मिलने का अनुमान!

बिहार चुनाव को लेकर सट्टा बाजार के ताज़ा अनुमान के अनुसार, राज्य में NDA का पलड़ा काफी भारी रह सकता है। 243 विधानसभा सीटों में से, NDA को 140 से 145 सीटें मिलने का अनुमान है, जिससे NDA सरकार बनाने की स्थिति में पहुँच सकती है। दूसरी तरफ, महागठंधन का प्रदर्शन और भी बुरा रहने की उम्मीद है, सट्टा बाजार के अनुसार इस बार चुनाव में महागठंधन को तगड़ा झटका लग सकता हैं। हालांकि यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि ये अनुमान सट्टा बाज़ार के अनुमानों पर आधारित हैं और इन्हें सावधानी से लिया जाना चाहिए। चुनावों के वास्तविक परिणाम 14 नवंबर को ही आधिकारिक नतीजों की घोषणा के बाद ही पता चलेंगे।

हरियाणा में सट्टा बाजार के आंकड़े हो गए थे गलत

जब भी देश में कोई चुनाव होता हैं तो सट्टा बाजार भी गरम हो जाता हैं। देश में किसी भी तरह का सट्टा लगाने की अनुमति नहीं हैं, लेकिन फिर भी अवैध रूप से लाखों-करोड़ों का सट्टा लगता हैं। किसी चुनाव परिणाम से पहले सट्टा बाजार के अनुमान को लेकर लोगों में कुछ चर्चा होती हैं। हालांकि कई बार सट्टा बाजार के आंकड़े बिल्कुल गलत भी साबित होते हैं, हरियाणा चुनाव में भी सट्टा बाजार का अनुमान पूरी तरह गलत साबित हुए थे।

ये भी पढ़ें:

बिहार चुनाव तारीखों का एलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग... 14 को आएंगे नतीजे

गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त

Tags :
Bihar Assembly Election 2025bihar Assembly Election 2025 counting datebihar Assembly Election 2025 dateBihar Chunav Satta Bazaar PredictionBihar Election 2025 hindi newsBihar Election 2025 Satta BazaarBihar Election Satta BazarSatta Bazaar Bihar Chunavsatta bazar chunav

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article