नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की महाराष्ट्र और कर्नाटक में जनसभा, यूपी और बिहार में राहुल गांधी की रैली

Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी आज 20 अप्रैल को कर्नाटक और महाराष्ट्र में के दौरे पर रहेंगे। वह कर्नाटक के बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी में भी रैली...
09:25 AM Apr 20, 2024 IST | Prashant Dixit
Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी आज 20 अप्रैल को कर्नाटक और महाराष्ट्र में के दौरे पर रहेंगे। वह कर्नाटक के बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी में भी रैली...

Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी आज 20 अप्रैल को कर्नाटक और महाराष्ट्र में के दौरे पर रहेंगे। वह कर्नाटक के बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी में भी रैली करेंगे। इसके साथ की विपक्ष के मुख्य चेहरा राहुल गांधी बिहार के भागलपुर और उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जन सभा करेंगे। तो वहीं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी केरल में चुनाव प्रचार करेंगी।

कांग्रेस में भाजपा के दो पूर्व विधायक

कर्नाटक (Lok Sabha Election 2024) में भाजपा के दो पूर्व विधायक मलकाया गुत्तेदार और शारदा मोहन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। कलबुर्गी के अफजलपुर से छह बार विधायक रह चुके गुत्तेदार पूर्व में मंत्री रहे हैं। गुत्तेदार अपने भाई नितिन वेंकैया गुत्तेदार को भाजपा में शामिल किए जाने से नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के एमवाई पाटिल जीते और नितिन दूसरे एवं गुत्तेदार तीसरे स्थान पर रहे थे। कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह जनपद है।

यह भी पढ़े: गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर सीट से किया नामांकन, सीएम भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद

पीएम मोदी की आज चार जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Lok Sabha Election 2024) आज एक के बाद एक दो राज्यों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ में 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र के परभणी में पीएम मोदी दोपहर 12:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के बाद पीएम मोदी कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में 4 बजे रैली करेंगे। चिक्काबल्लापुर के बाद वो शाम साढ़े 5 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे। आज 20 अप्रैल को पीएम मोदी कुल 4 जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े: ईवीएम में कैद हो रही गडकरी, नकुल, जितिन, मसूद समेत इन दिग्गजों की किस्मत…

राहुल गांधी की चुनावी जनसभा

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी बिहार के भागलपुर में आज दोपहर करीब 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां साथ में गठबंधन के साथी तेजस्वी यादव, मुकेश शहनी और लेफ्ट के नेता मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अमरोहा में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के पक्ष में पहली संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी आज असम का दौरा भी कर सकते हैं। जिसका पहले से कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए केरल दौरे पर रहेंगी।

Tags :
Lok sabha ElectionLok sabha Election 2024PM Modi in KarnatakaPM Modi in MaharashtraPM Modi Public MeetingPM Modi Public Meeting TodayRahul Gandhi in BiharRahul Gandhi in UPRahul Gandhi RalliesRahul Gandhi Rallies todayकर्नाटक में पीएम मोदीपीएम मोदी की आज जनसभापीएम मोदी की जनसभाबिहार में राहुल गांधीमहाराष्ट्र में पीएम मोदीयूपी में राहुल गांधीराहुल गांधी की आज जनसभाराहुल गांधी की रैलीलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article