नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Om Birla Property: ओम बिरला के नाम कोई घर नहीं, संपत्ति में दोगुनी बढ़ोतरी, जानिए कोटा सांसद ने चुनाव आयोग को क्या बताया...

Om Birla Property: कोटा। भाजपा के नेता और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा से अपना नामांकन भर दिया है। उसी में दी गयी जानकारी में पता चला है कि ओम बिरला के नाम कोई घर नहीं हैं लेकिन दूसरी...
03:10 AM Apr 04, 2024 IST | Bodhayan Sharma

Om Birla Property: कोटा। भाजपा के नेता और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा से अपना नामांकन भर दिया है। उसी में दी गयी जानकारी में पता चला है कि ओम बिरला के नाम कोई घर नहीं हैं लेकिन दूसरी तरफ उनकी पूरी संपत्ति पांच साल में दोगुनी भी हुई हैं। बिरला तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसी के नामांकन को भरने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी सांझा की।

राजस्थान के साथ राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा नाम

कोटा-बूंदी संसदीय सीट से बिरला प्रत्याशी है। बुधवार को गणपति वाले दिन उन्होंने ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। साल 2019 और साल 2024 में बिरला ने दिए एफिडेविट को देखने पर बिरला की संपत्ति दोगुनी हो गई। साल 2019 में 4.79 करोड़ रुपए संपति थी। जो साल 2024 में बढ़कर 10.61 करोड़ रुपए हो गई।

ओम बिरला के नाम नहीं है कोई घर

बिरला के नाम कोई में मकान नहीं है। 2 लाख रुपए की एक कार है। साल 2019 में इस कार की कीमत 3.86 लाख थी। ओम बिरला की पत्नी डॉ अमिता बिरला है। उनके के पास एक कार 3 लाख रुपए की है। साल 2019 में उनके पास दो कारें थी।, जिनमें एक 6.83 लाख और दूसरी 5.68 लाख की थी। साल 2019 में बिरला दंपती के पास 16 लाख की कारें थी।अब दो कार 5 लाख रुपए की है।

ओम बिरला की आय बढ़ी

बिरला की वार्षिक आय में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनकी पत्नी सरकारी चिकित्सक थी और वे सेवानिवृत्त हो गईं हैं। उनकी आय में कमी सामने आई है। बिरला और उनकी पत्नी की आय वर्तमान में 36 लाख है। साल 2019 के नामांकन के दौरान उनकी आय 33.33 लाख थी। बिरला की खुद की आय जरूर बढ़ी। उनकी आय 7.97 लाख से 13.79 लाख हो गई। पत्नी की आय 25.36 लाख से 22.19 लाख हुई।

बिरला दंपति के बैंक में हैं पोने तीन करोड़ से ज्यादा

बिरला के साल 2019 में पांच बैंक खातों में 19.75 लाख जमा थे। जबकि वर्तमान में चार बैंक खातों में 1.85 करोड़ जमा हैं। उनकी पत्नी के तीन बैंक खातों में साल 2019 में 35.50 लाख जमा थे। अब यह जमा राशि 94.94 लाख हैं। इस समय बिरला दंपती के खाते में 2.80 करोड़ रुपए जमा हैं। साल 2019 में महज 55 लाख रुपए दोनों के बैंक खातों में थे।

शेयर मार्केट में भी किया इन्वेस्ट

बिरला ने वर्तमान में शेयर मार्केट में 1.30 लाख इन्वेस्ट किए। जबकि उनकी पत्नी ने एक करोड़ से ज्यादा इन्वेस्ट किया। साल 2019 में दोनों का मिलाकर महज 35 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट था। बिरला ने 16 हजार रुपए और उनकी पत्नी ने 35 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट किया हुआ था।

इतने जेवरात हैं घर में

बिरला दंपती के पास साल 2019 में 11 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात डायमंड था। साल 2024 में 39 लाख रुपए का हो गया। बिरला के पास सोने, चांदी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। कीमत बढ़ी है। पहले उनके पास 50 ग्राम सोना और 8.74 ग्राम किलो चांदी थी। इसकी कीमत पहले 4.9 लाख थी। लेकिन यह बढ़कर अब 9 लाख हो गई है। अमिता बिरला के पास में पहले 806 ग्राम सोना और 57 कैरेट डायमंड था, जिसकी कीमत 2.81 लाख थी। वर्तमान में उनके पास 1.426 किलोग्राम सोना और 94 कैरेट डायमंड है। जिसकी कीमत 9.3 लाख है। साल 2019 में उनके पास 3.64 लाख रुपए की 10.21 किलोग्राम चांदी थी। इसमें बढ़ोतरी हुई और यह 30.478 किलोग्राम हो गई है। ऐसे में इसकी कीमत 21.33 लाख रुपए हो गई।

खेतीहारी ज़मीन पहले जितनी ही

बिरला के पास कृषि भूमि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनके पास 34.8 एकड़ जमीन है। साल 2019 में कीमत 32 लाख रुपए थी और साल 40 लाख बताई है। पत्नी के पास 28.95 एकड़ जमीन थी, जिसकी कीमत पहले 28 लाख बताई गई थी और अभी जमीन की कीमत 35 लाख बताई। बिरला के पास 60 लाख रुपए का मकान जयपुर में था, लेकिन इस बार एफिडेविट में इस मकान का जिक्र नहीं है। उनकी पत्नी के पास 2019 में भूपट्टी, मकान और शक्ति नगर कोटा में फ्लैट था, जिसकी पहले कीमत 2.3 करोड़ थी। साल 2024 में 4.49 करोड़ हो गई है।

कोई नयी गाड़ी नहीं

ओम बिरला ने कोई नयी गाड़ी नहीं ली है। बिरला की दी जानकारी के अनुसार उनके पास 14 साल पुरानी गाड़ी ही है। ओम बिरला के पास पुरानी मारुति वैगनार कार है। जो 2010 के मॉडल की है। अपने नामांकन के साथ ओम बिरला के दिये शपथ पत्र में ये जानकारी सांझा की है।

ये भी पढ़ें: AAP Sanjay Singh Statement: बाहर आते ही AAP सांसद ने दी मोदी सरकार को धमकी, संजय सिंह जमानत पर बाहर...

Tags :
BJP LOKSABHA ELECTION2024Loksabha Election 2024LOKSABHA ELECTION2024Om BirlaOm Birla Propertyओम बिरलाओम बिरला संपत्तिभाजपालोकसभा चुनाव 2024लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article