नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल, भाजपा 17 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जानिए JDU को मिली कितनी सीट..?

NDA Seat sharing in Bihar: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल (NDA Seat sharing in Bihar) हो गई है। लोकसभा...
07:04 PM Mar 18, 2024 IST | surya soni
NDA Seat sharing in Bihar: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल (NDA Seat sharing in Bihar) हो गई है। लोकसभा...

NDA Seat sharing in Bihar: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल (NDA Seat sharing in Bihar) हो गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बिहार काफी महत्वपूर्ण राज्य है। फिलहाल बिहार में NDA की सरकार है। हाल ही में बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। अब लोकसभा चुनाव में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा और मांझी की पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को सभी पार्टियों के नेताओं ने मिलकर सीट शेयरिंग पर मुहर लगा दी।

भाजपा 17 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव:

बता दें बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट पर चुनाव होने जा रहे है। सीट शेयरिंग फॉर्मूले के आधार पर बीजेपी 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के हिस्से में 16 सीटें गई है। जिनमें सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया शामिल है। इसके अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच सीटें मिली है। वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीट सीट शेयरिंग फॉर्मूले के आधार पर लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में गई है। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा और मांझी की पार्टी को 1-1 सीट मिली है।

यह भी देखें: KAJAL HINDUSTANI: “मेरा नाम काजल हिंदुस्तानी है और इसलिए मैं हिंदुओं के लिए लड़ना जारी रखूंगी”

बिहार में कुल सात चरणों में होगा मतदान:

बता दें चुनाव आयोग के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में संपन्न होगा। बिहार की भी कुल 40 सीटों के चुनाव भी सात चरणों में संपन्न होंगे। बिहार में पहले चरण में 4 सीटों पर चुनाव होगा। जबकि इसके बाद अलग-अलग चरणों में चुनाव होंगे। सातवें और आखिरी चरण में 8 सीटों पर मतदान होगा। बिहार में भी 7 चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा।

2019 में महागठबंधन का सूपड़ा साफ़:

पिछले लोकसभा चुनाव में NDA ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 2019 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ़ हो गया था। NDA ने बिहार की कुल 40 लोकसभा सीट में से 39 पर जीत दर्ज की। 2019 में महागठबंधन को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार महागठबंधन पिछले काफी समय से पुरजोर तैयारियों में जुटा है।

ये भी पढ़ें: झुंझुनूं में कांग्रेस ने बृजेन्द्र ओला पर खेला दांव, जानिए इस सीट का पूरा समीकरण

Tags :
Bihar NDA NewsBihar NewsChirag PaswanLJPLok sabha Election Lok sabha chunavLok Sabha seatsNDA NewsNDA Seat SharingNDA seat sharing in Biharएनडीएबिहार न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article