नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की वो बड़ी सीटें जहां बीजेपी अभी तक तय नहीं कर पाई अपना उम्‍मीदवार, जानिए कारण...

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। देशभर में इस बार लोकसभा चुनाव सात अलग-अलग चरणों में होगा। इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार रहे हैं।...
03:24 PM Mar 25, 2024 IST | surya soni
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। देशभर में इस बार लोकसभा चुनाव सात अलग-अलग चरणों में होगा। इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार रहे हैं।...

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। देशभर में इस बार लोकसभा चुनाव सात अलग-अलग चरणों में होगा। इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिहाज से देश में उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां बीजेपी (Lok Sabha Elections 2024) कुल 80 सीटों में से 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि पांच सीटें भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं। फिलहाल भाजपा ने अपनी पांच सूची में यूपी के 63 उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। अभी भी यूपी की 12 सीटों पर भाजपा अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई हैं।

देश की राजनीति में यूपी का बड़ा योगदान:

उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र सरकार पर सीधा प्रभाव माना जाता है। देश की राजनीति में एक बात बहुत मशहूर है कि दिल्ली का सत्ता का रास्ता यूपी से होकर ही गुजरता है। इसका मतलब यूपी में जिस पार्टी का दबदबा रहता है। केंद्र में उसी की सरकार बनती है। पिछले दो चुनाव से यहां NDA ने बंपर जीत दर्ज की। जिसकी बदौलत मोदी सरकार ने अपने दो कार्यकाल कई ऐतिहासिक कार्यों के साथ संपन्न कर लिए। उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में 75 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसके अलावा बीजेपी ने 5 सीटें सहयोगी दलों को दी हैं।

भाजपा ने 12 सीटों पर अभी तक नहीं तय कर पाई प्रत्याशी:

यूपी में भाजपा इस बार भी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करना चाहती है। यहां भाजपा ने अपनी दो लिस्ट में कुल 63 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया। लेकिन यूपी की कुछ बड़ी सीटें है, जहां भाजपा को कांग्रेस या अन्य दलों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का इंतज़ार है। पहली सूची में 51 नाम थे, वहीं दूसरी सूची में 13 नाम हैं। एक सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार भी बदला है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज कुछ दिन शेष रह गए है। लेकिन बीजेपी ने 12 सीटों पर अभी तक अपने उम्‍मीदवार तय नहीं किये है।

कौनसी सीटें जहां भाजपा को थोड़ी परेशानी:

भाजपा की एक बार फिर यूपी में लहर देखने को मिल रही है। लेकिन इसके बावजूद 12 सीटें ऐसी है जहां बीजेपी को अपना प्रत्याशी चयन में दिक्कत आ रही है। बता दें ये यूपी की हाई प्रोफाइल सीटें जहां विपक्ष के कई बड़े नाम चुनावी मैदान में उतर सकते है। इसमें रायबरेली, कैसरगंज, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद, प्रयागराज, बलिया, गाज़ीपुर और फूलपुर की सीटें प्रमुख है। इन सीटों पर भाजपा को फिलहाल विपक्ष के प्रत्याशियों की घोषणा का इंतज़ार है।

यह भी पढ़े:  बीजेपी ने जारी की पांचवीं लिस्ट, इस सीट पर चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत

Tags :
BJP candidate listBJP UP Lok Sabha CandidateLok Sabha electionsLok Sabha elections 2024Prime Minster Narendra Modirahul gandhi

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article