नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Lok Sabha Election 2024 1st Phase Voting Mandala Seat एमपी के मंडला में मतदाताओं में जोश चरम पर , सुबह नौ बजे तक 17 प्रतिशत मतदान

Lok Sabha Election 2024 1st Phase Voting Mandla Seat मंडला।  मध्यप्रदेश में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी कतारो में लग गए हैं। एमपी...
10:45 AM Apr 19, 2024 IST | Ravi Ranjan
Lok Sabha Election 2024 1st Phase Voting Mandla Seat मंडला।  मध्यप्रदेश में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी कतारो में लग गए हैं। एमपी...

Lok Sabha Election 2024 1st Phase Voting Mandla Seat मंडला।  मध्यप्रदेश में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी कतारो में लग गए हैं। एमपी के मंडला लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने भी चुस्त- दुरूस्त इंतेजाम किए हैं।

 मंडला में  मतदाताओं में जोश चरम पर  

मंडला लोकसभा सीट पर मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से ही शुरू है। बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथों की तरफ जा रहे हैं। हर बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही है। क्षेत्र की जनता में अपना प्रत्याशी चुनने की होड़ है। मंडला लोकसभा क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर महिला मतदाताओं में जोश देखा जा रहा है। हर बूथ पर बड़ी संख्या में महिला मतदाता वोटिंग के लिए  लंबी कतारों में खड़ी हैं।  खास बात है कि मंडला में अबतक सुबह नौ बजे तक 17 फीसदी तक मतदान हो चुका है।

2614 बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

गौरतलब है कि मंडला में लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 2614 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कुछ मतदान केन्द्र संवेदनशील और कुछ अति संवेदनशील मतदान घोषित हैं। मंडला में कुल मतदाताओं की संख्या  21 लाख एक हजार ,811 है । इसमें 10,50,243 पुरुष, 10,51,542 महिला और 26 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इस बार मंडला में मतदाताओं में उत्साह चरम पर है। बड़ी संख्या में लोग सुबह से कतारों में लग गए हैं।

मंडला में केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को चुनावी मैदान मैदान में उतार दिया था। उन्हीं में से एक नाम है केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का। भाजपा आलाकमान ने कुलस्ते को विधानसभा चुनाव में मंडला सीट से ही चुनाव लड़ाया था लेकिन उन्हें चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा ता। अब एकबार फिर फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने मौजूदा विधायक ओमकार सिंह मरकाम को चुनावी अखाड़े में उतारा है। मरकाम आदिवासी समाज से आते हैं और उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। दूसरी महत्पूर्ण बात है कि मंडला लोकसभा क्षेत्र के भीतर 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं इन 8 विधानसभा में से 5 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। इसलिए कहा जा सकता है कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। हार का मुंह देख चुके फग्गन सिंह कुलस्ते की स्थिति थोड़ी कमजोर दिख रही है। हालांकि फग्गन सिंह कुलस्ते को मोदी और राम मंदिर लहर पर भरोसा है। जाहिर है कि मंडला में लड़ाई कांटे की है। यहां भाजपा और कांग्रेस की बीच बेहद नजदीकी मुकाबला देखने को मिल रहा है। बहरहाल जनता वोटिंग के लिए कतारों में खड़ी हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन मारेगा मंडला सीट पर बाजी।

ये भी पढ़ें Lok Sabha Election 2024: विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र का महापर्व शुरु, 21 राज्यों की 102 सीटों पर 16.6 करोड़ मतदाता कर रहे फैसला

Tags :
Fight between Faggan Singh and Omkar Singhfirst phase electionLine of voters in MandalaLok sabha Election 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article