Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा आज, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Prashant Dixit
Published on: 16 March 2024 10:08 AM IST
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा आज, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
X
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख आज 16 मार्च 2024 को जारी कर दी जाएंगी। जिसका ऐलान चुनाव आयोग आज शनिवार दोपहर 3 बजे करेगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। जिसमें चुनाव के कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़े: सपा ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, भदोही सीट टीएमसी के लिए छोड़ी
कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव साथ
चुनाव आयोग (Lok Sabha Election 2024) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा कि लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव, कितने चरणों में होंगे। उनके लिए क्या बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव की आचार संहिता अमल में आ जाएगी। उस की वजह से सरकार कोई भी नई नीति की घोषणा नहीं कर सकेगी।
यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक से इंकार, लेकिन सुनवाई को तैयार
लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक
अभी मौजूदा लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नई लोक सभा का गठन होना है। वहीं साल 2019 में आम चुनाव की तारीखों का ऐलान 10 मार्च को किया गया था। तब लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था। जिसकी शुरुआत 11 अप्रैल को हुई थी। जबकि 23 मई को नतीजे आए थे।
यह भी पढ़े: चुनाव आयोग कल 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का होगा ऐलान
अप्रैल-मई के बीच छह से सात चरण
लोकसभा चुनाव 2024 अप्रैल-मई के बीच छह से सात चरणों में कराए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया एनडीए को रोकने के लिए पूरी कोशिश करता दिख रहा है। इसलिए लोक सभा चुनाव 2024 के परिणाम दिलचस्प आ सकते है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story