महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में पड़ेंगे वोट, 23 नवंबर को आएंगे दोनों राज्यों के नतीजे
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 228 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को जबकि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट पड़ेंगे।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस करके चुनाव आयोग ने इन तारीखों की घोषणा की। चुनाव आयुक्त के मुताबिक महाराष्ट्र की 228 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं झारखंड में 81 विधानसभा सीटों को लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट पड़ेंगे। जबकि दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र की 228 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। राज्य में एक चरण में ही मतदान संपन्न किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। https://twitter.com/ANI/status/1846134482627170377झारखंड विधानसभा चुनाव
झारखंड में 81 विधानसभा सीटों को लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट पड़ेंगे। जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इसी दीन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आएंगे। बता दें कि 81 विधानसभा सीटों में 44 सीटें जनरल कैटेगरी के लिए आरक्षित है, तो वहीं एससी के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं और एसटी कैटेगरी के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं। गौर हो, पिछली बार 2019 में चुनाव आयोग ने झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मदतान करवाया था। जबकि 2019 में महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में ही मतदान करवाया था। महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल इसी साल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1846135551042150586उपचुनाव का ऐलान
इसके अलावा विधानसभा की 48और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणी की गई। चुनाव आयुक्त के मुताबिक- 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। जबकि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके साथ ही 2 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में उपचुनाव होगा। इसमें केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर को वोट पड़ेंगे तो वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। https://twitter.com/ANI/status/1846136725548020053हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को दी बधाई
प्रेस कॉन्फ्रेस की शुरुआत में में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के वोटरों को बधाई देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व को ऐतिहासिक बना दिया। उन्होंने बड़ी संख्या में भाग लिया, अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल किया और लोकतंत्र की एक मजबूत नींव रखी। इन चुनावों में जो उत्साह दिखा, वह लंबे समय तक याद किया जाएगा।JMM नेता ने लगाया बड़ा आरोप
झारखंड चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले राज्य के सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता मनोज पांडे ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया था। मनोज पांडेय ने कहा कि बीजेपी को कल ही चुनाव की तारीखों की जानकारी हो गई थी। उन्होंने चुनाव आयोग को बीजेपी की कठपुतली बताया।मनोज पांडे ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि बीजेपी को कल ही चुनाव की तारीखों के बारे में पता चल गया था। उन्होंने कहा, ''असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कल अपने एक बयान में बोला कि आज (15 अक्टूबर को ) चुनाव की घोषणा होने वाली है। किसी आयोग को इस कदर कठपुतली बनाकर रखना गंभीर बात है।'' ये भी पढ़ेंः झारखंड चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले JMM ने EC को क्यों बताया कठपुतली?#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On ECI to announce Jharkhand Assembly elections today, JMM Leader Manoj Pandey says, "The election is to be announced today but BJP leaders got information about it yesterday itself. This is a very serious matter. Does the commission work at the behest… pic.twitter.com/2nTOuHmRg0
— ANI (@ANI) October 15, 2024
Next Story


