गांव से वापस आने के बाद एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कहा – ‘सरकार में उनकी भूमिका क्लीयर’

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे गांव से लौट आए हैं। गांव से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह जो फैसला लेंगे, उसके साथ वो खड़े हैं।

Girijansh Gopalan
Published on: 1 Dec 2024 5:21 PM IST
गांव से वापस आने के बाद एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कहा – ‘सरकार में उनकी भूमिका क्लीयर’
X
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे गांव से लौट आए हैं। गांव से लौटने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत किया है। इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि मैंने अपनी भूमिका क्लीयर कर दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ही महाराष्ट्र के नए सीएम का फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि हम मजबूती के साथ उनके साथ हैं।

राजनीतिक गलियारों में मचा था हल्ला

महाराष्ट्र में महायुति के नए मुख्यमंत्री चुनने की जुगत के बीच एकनाथ शिंदे कुछ दिन के लिए गांव चले गए थे। इस बीच राजनीतिक गलियारों में हल्ला हो गया था कि शिवसेना प्रमुख कुछ बड़ी रणनीति तैयार कर रहे हैं। लेकिन अब वह अपने गांव से वापस आ गए हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है। जिससे ये माना जा रहा है कि उनकी बातचीत हो चुकी है और उससे वो सहमत हैं।

 तबीयत ठीक

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी तबीयत अभी अच्छी है। उन्होंने कहा कि उनसे अभी भी लोग मिलने आ रहे हैं। शिवसेना चीफ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार जनता की आवाज़ वाली सरकार है। हमारी सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं, हमारी सरकार आम आदमी की सरकार है।

एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट की अपनी भूमिका?

महायुति में अपनी भूमिका को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने अपनी भूमिका क्लियर की है। पीएम मोदी और अमित शाह CM का फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद मोदी और अमित शाह भाई जो कहेंगे उन्हें हमारा समर्थन है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें क्या मिला यह हमारा फैसला नहीं है, जनता को क्या मिले यह हमारा फैसला है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन दल महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने लायक भी नहीं छोड़ा है।

गांव से लौटे

जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार (29 नवंबर) को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव दारेगांव के लिए रवाना हुए थे. इससे पहले मुंबई में महागठबंधन की बैठक होने वाली थी, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए थे। वहीं दो दिन बाद यानी रविवार (1 दिसंबर) को एकनाथ शिंदे फिर वापस आ गए हैं। अब कयास लगाए जा रहा है कि रविवार से सोमवार के बीच सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story