Rajasthan: राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी गिरफ्तार ! ED ने किस मामले में की कार्रवाई?

Vivek Chaturvedi
Published on: 24 April 2025 8:25 PM IST
Rajasthan: राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी गिरफ्तार ! ED ने किस मामले में की कार्रवाई?
X
ED Action Rajasthan: राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से महेश जोशी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। (ED Action Rajasthan) पूर्व मंत्री से करीब दो ढाई घंटे तक पूछताछ चली, इसके बाद कांग्रेस नेता महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया। महेश जोशी को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है? जानिए...

JJM घोटाले में महेश जोशी गिरफ्तार

राजस्थान में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ED ने जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में गहलोत सरकार में PHED मंत्री रहे महेश जोशी की गिरफ्तारी की है। यह घोटाला करीब 9000 करोड़ रुपए का है, जिसे लेकर ED ने महेश जोशी को पूछताछ के लिए बुलाया। ED मुख्यालय में कई घंटे की पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भी ED की ओर से महेश जोशी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, मगर जोशी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे।
ED Action Rajasthan

ED मुख्यालय में पूर्व मंत्री से पूछताछ

पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी गुरुवार सुबह ED ऑफिस पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ED के अधिकारियों ने उनको कुछ दस्तावेज दिखाए। इसके बाद महेश जोशी से पूछताछ शुरु की, ED मुख्यालय में महेश जोशी से पूछताछ काफी लंबी चली। इसके बाद देर शाम महेश जोशी को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली। राजस्थान में गहलोत सरकार के समय से ही जल जीवन मिशन घोटाला सामने आया था। इसके बाद से ही इस मामले में ED का शिकंजा कसता जा रहा था। अब ED ने इस मामले में पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की है।

9 हजार करोड़ के घोटाले का है मामला

PHED से जुड़े जल जीवन मिशन में 9000 करोड़ के घोटाले का यह मामला बहुचर्चित रहा है। इस मामले का जब खुलासा हुआ था, तब बताया गया था कि दो कंपनियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए के टेंडर ले लिए। इस बात का खुलासा होने के बाद ACB ने जांच शुरु की। इसके बाद इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी सक्रिय हो गया। ED के अलावा CBI की ओर से भी इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले में ED ने महेश जोशी को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: आतंकियों के खिलाफ कैसी कार्रवाई हो? संत प्रेमानंद महाराज ने बताया
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमला: ‘गलती एक की, सजा सबको भुगतनी पड़ेगी’, कश्मीरी ड्राइवर ने बताई ये बड़ी बात
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story