गैस, कब्ज और अपच से रहते हैं परेशान, तो रोज खाना शुरू करें पपीता, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

पपीता खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं कि पपीता खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

Pooja
Published on: 19 April 2025 4:06 PM IST
गैस, कब्ज और अपच से रहते हैं परेशान, तो रोज खाना शुरू करें पपीता, मिलेंगे ढेर सारे फायदे
X
कहा जाता है कि एक हेल्दी शरीर के लिए पेट का दुरुस्त रहना जरूरी होता है, क्योंकि ज्यादातर समस्याएं पेट से ही शुरू होती हैं। ऐसे में अगर आपका पेट ठीक नहीं है, तो यह कई बीमारियों का कारण भी हो सकता है। पेट खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से सबसे पहला होता है गलत खानपान। अगर आप समय से नहीं खा रहे हैं या हेल्दी नहीं खा रहे हैं, तो आपको गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खैर, यहां हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने से पेट से जुड़ी सामान्य समस्याएं जैसे- गैस, कब्ज और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। पेट के लिए फायदेमंद यह फल पपीता है, जिसके सेवन से कई समस्याएं दूर होती हैं। आइए आपको बताते हैं-

पाचन को बनाए दुरुस्त

पपीते में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है। तो अगर आपको अपच की समस्या होती है, तो आप पपीते का सेवन कर सकते हैं।

कब्ज से दिलाए राहत

जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए भी पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। दऱअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो खाने को पचाने में मददगार होता है और पेट साफ करता है।

ब्लोटिंग से भी मिलती है राहत

पपीते को खाने से ब्लोटिंग की समस्या भी काफी हद तक दूर होती है। दरअसल, कई बार हम कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिससे पेट फूलने की समस्या हो जाती है। ऐसे में पपीते के सेवन से पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है।

खाली पेट करें पपीते का सेवन

पपीते को खाने का सही समय सुबह का होता है। अगर आप खाली पेट पपीते का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद होता है। वहीं, खाना खाने के करीब 1 घंटे बाद पपीते का सेवन किया जा सकता है। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story