रूस में भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, कई देशों में अलर्ट किया जारी

रूस में आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद कई देशों पर सुनामी का खतरा भी मंडराने लगा है।

Surya Soni
Published on: 30 July 2025 4:38 PM IST
रूस में भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, कई देशों में अलर्ट किया जारी
X
Earthquake in Russia: रूस में बुधवार सुबह काफी तेज़ भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भारतीय समय अनुसार बुधवार सुबह रूस में 8.8 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया। जिसके बाद अमेरिका से जापान तक सुनामी तक अलर्ट जारी हुआ है। रूस में आए इस भयानक भूकंप का केंद्र कामचटका प्रायद्वीप बताया जा रहा हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। उनको देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं कि भूकंप कितना विनाशकारी रहा होगा। भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई।
Earthquake in Russia

जापान और अमेरिका पर भी इसका असर

रूस के कामचटका में बुधवार को खतरनाक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता को देख लोग दहशत में आ गए। रूस में भूकंप के बाद आई सुनामी से जापान और अमेरिका के कैलिफोर्निया पर भी खतरा मंडरा रहा है। जापान में सुनामी के अलर्ट के बाद 19 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। इसके आलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस में भूकंप के बाद कैलिफोर्निया और हवाई के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी के बाद सतर्कता बरतने को कहा है।
Earthquake in Russia

कई देशों में अलर्ट किया जारी

रूस में आये इस शक्तिशाली भूकंप के बाद कई देशों पर सुनामी का खतरा भी मंडराने लगा है। रूस के सुदूर प्रशांत क्षेत्र में सेवेरो-कुरील्स्क के पास सुनामी की लहरें 3 मीटर से अधिक ऊंची उठीं। रूस की सरकार ने तटीय स्थान पर बसे लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया है। रूस के साथ इसका असर जापान और अमेरिका पर भी देखने को मिल रहा है। वहीं कई सेंट्रल और दक्षिणी अमेरिकी देशों ने भी सुनामी अलर्ट जारी किया है। चिली से लेकर पेरू, इक्वाडोर, मेक्सिको और पनामा में अलर्ट है।

लोग सड़कों पर आ गए

बता दें रूस में आए इस खतरनाक भूकंप को दुनिया का पांचवा सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर लोगों की रूह कांप गई हैं। घरों के अंदर अलमारियां गिरती नज़र आ रही थी, कारें सड़क पर क्षतिग्रस्त हो गईं और इमारतों में कांपती नजर आईं। ज्यादातर लोग डर के चलते सड़कों पर आ गए। ये भी पढ़ें: पासपोर्ट रैंकिंग में पाकिस्तान की हालत ख़राब, जानें भारतीय पासपोर्ट का बढ़ा पावर एक मंदिर को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया में भयंकर सैन्य संघर्ष, जानें पूरा विवाद
Surya Soni

Surya Soni

Next Story