Earthquake: दिल्ली से लेकर जयपुर तक भूकंप के तेज़ झटके, नेपाल रहा केंद्र...

surya soni
Published on: 3 Oct 2023 5:14 PM IST
Earthquake: दिल्ली से लेकर जयपुर तक भूकंप के तेज़ झटके, नेपाल रहा केंद्र...
X
Earthquake: भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज़ भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप के झटकों के बाद लोगों में काफी भय का माहौल नज़र आया। लोग घरों और ऑफिस से निकलकर बाहर सड़कों पर आ गए। बता दें दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर सहित उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है।

6.2 मापी गई भूकंप की तीव्रता:

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक देश के कई हिस्सों में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। मंगलवार दोपहर को 14:25 बजे पहला भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। इसके कुछ ही देर बाद दूसरा झटका भी महसूस किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लोगों से ना घबराने की अपील की। इसके अलावा दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इमारतों से बाहर सुरक्षित स्थान पर आने की अपील की।

नेपाल था भूकंप का केंद्र:

बता दें भारत में इसका असर इतना नज़र नहीं आया। लेकिन इसका मुख्य केंद्र नेपाल था। जहां करीब 10-15 मिनट के अंतराल में धरती चार बार ड़ोली। बताया जा रहा है कि नेपाल में पहला भूकंप दोपहर 2:25 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। नेपाल बॉर्डर पर भूकंप का केंद्र होने के कारण उत्तर प्रदेश में भूकंप के तेज झटके लगे। करीब 10 से 12 सेकेंड तक धरती हिलती रही। जयपुर में दिखा भूकंप का असर: दोपहर के समय लोग अपने कामों में व्यस्त थे, लेकिन अचानक 2 बजे के बाद तेज़ भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों में भूकंप के झटकों के बाद भय दिखाई दे रहा था। लोग बड़ी-बड़ी इमारतों से निकलकर बाहर आ गए। कई जगह अफरातफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें – Deoria Murder News : देवरिया में रंजिश के चलते पूर्व जिला पंचायत सहित 6 लोगों की हत्या, पूरे इलाके में मचा हड़कंप…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story