Deoria Murder News : देवरिया में रंजिश के चलते पूर्व जिला पंचायत सहित 6 लोगों की हत्या, पूरे इलाके में मचा हड़कंप...

Ekantar Gupta
Published on: 2 Oct 2023 11:33 AM IST
Deoria Murder News : देवरिया में रंजिश के चलते पूर्व जिला पंचायत सहित 6 लोगों की हत्या, पूरे इलाके में मचा हड़कंप...
X
Deoria Murder News : उत्तरप्रदेश के दवरिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते यहां छह लोगों की हत्या कर दी गई। मामले के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह है पूरा मामला...
जनपद देवरिया (Deoria Murder News) के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद के चलते एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पिछले काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेडहा टोला के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे पुत्र जनार्दन दुबे का दूसरे टोला अभयपुर के रहने वाले प्रेमचंद यादव से भूमि को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके बाद विवादित भूमि को देखने के लिए प्रेमचंद यादव सुबह करीब 7 बजे खेत पहुंचे थे। इसके बाद सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के सत्य प्रकाश दुबे भी अपने बच्चों के साथ वहां पहुंच गए।
ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट
पुलिस ने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद (Deoria Murder News) बढ़ने लगा और सत्य प्रकाश दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमचंद यादव की ईंट से कूचकर हत्या कर दी और अपने घर चले गए। जैसे ही प्रेमचंद के घरवालों को सूचना मिली उनके घऱवाले सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी और सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी और दो पुत्री व एक पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
इनकी हुई हत्या
सत्य प्रकाश दुबे व उनकी पत्नी किरण, पुत्री सलोनी एवं नंदिनी और पुत्र गांधी की हत्या हुई। वहीं दूसरे पक्ष के प्रेमचंद यादव की हत्या हुई है। यह भी पढ़ें - MP Election 2023: मायावती की पार्टी का मध्य प्रदेश चुनाव से पहले बड़ा दांव, इस पार्टी के साथ किया गठबंधन OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Ekantar Gupta

Ekantar Gupta

Next Story