सत्तू की ड्रिंक गर्मियों में लू से बचाने में होती है मददगार, जानें इसके सेवन का सही समय और तरीका

गर्मियों के मौसम में सत्तू के सेवन से पेट को ठंडक मिलती है। आइए आपको इसके सेवन से मिलने वाले ढेर सारे फायदोंं के बारे में बताते हैं।

Pooja
Published on: 23 May 2025 4:18 PM IST
सत्तू की ड्रिंक गर्मियों में लू से बचाने में होती है मददगार, जानें इसके सेवन का सही समय और तरीका
X
गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। सत्तू वैसे तो बिहार और यूपी में बहुत खाया जाता है, लेकिन यह एक सुपरफूड माना जाता है, जिसके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है। यह एक देसी ड्रिंक है, जो बॉडी को एनर्जी देने का काम भी करती है। इसके अलावा, सत्तू के सेवन से लू से बचने, गैस और अपच की समस्या को दूर करने में भी मदद मिलती है। आइए आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं।

सत्तू के सेवन से मिलने वाले फायदे

पाचन को बनाए मजबूत

सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में कारगर होता है। जिन लोगों को अपच, कब्ज और गैस की समस्या होती है, उनके लिए सुबह खाली पेट सत्तू का सेवन बेहद लाभकारी होता है।

एनर्जी दे

गर्मियों में अक्सर आलस की स्थिति हो जाती है। ऐसे में सत्तू एनर्जी ड्रिंक का काम करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे बॉडी में फुर्ती आती है। ऐसे में आप इसे गर्मियों में एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी ले सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

सत्तू वजन कम करने में भी कारगर होता है। दरअसल, यह फाइबर से भरपूर होता है, जिसकी वजह से इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और व्यक्ति ओवर-ईटिंग से बच जाता है। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

सत्तू की ड्रिंक बनाने की विधि

सत्तू की ड्रिंक बनाना बेहद आसान है। वैसे तो आमतौर पर इसे पानी के साथ बनाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे दूध के साथ भी बना सकते हैं। सत्तू की ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में 2 बड़े चम्मच सत्तू की मिलाएं। इसमें एक नींबू निचोड़ें। फिर स्वादानुसार काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें और अच्छे से सभी सामग्री मिलाकर फ्रेश सत्तू की ड्रिंक पिएं। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story