Trump Offer: अवैध प्रवासियों को 1000 डॉलर का ऑफर ! आखिर क्या है डोनाल्ड ट्रम्प का प्लान?

Vivek Chaturvedi
Published on: 6 May 2025 10:19 PM IST
Trump Offer: अवैध प्रवासियों को 1000 डॉलर का ऑफर ! आखिर क्या है डोनाल्ड ट्रम्प का प्लान?
X
Donald Trump Offer: अमेरिका में अब अवैध प्रवासियों को एक हजार डॉलर का ऑफर मिल सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन की ओर से कुछ इस तरह के संकेत मिले हैं। (Donald Trump Offer) हालांकि यह ऑफर एक खास शर्त पूरी करने वाले अवैध प्रवासियों को ही दिया जाएगा। इसमें उनका यात्रा खर्च भी शामिल होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का क्या प्लान है? किन अवैध अप्रवासियों को एक हजार डॉलर का ऑफर मिलेगा? समझिए...

अवैध प्रवासियों को 1000 डॉलर का ऑफर

अमेरिका में अवैध रुप से रह रहे प्रवासियों को निकालने की कवायद चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के बाद इस काम में तेजी आई है। पिछले कुछ दिनों में ट्रम्प प्रशासन अमेरिका में अवैध रुप से बिना दस्तावेज रहने वाले 60 हजार से ज्यादा प्रवासियों को निकाल चुका है। अब ट्रम्प प्रशासन की ओर से अवैध प्रवासियों के लिए एक खास ऑफर के संकेत दिए गए हैं। जिसमें अवैध प्रवासियों को अमेरिका छोड़ने के लिए एक हजार डॉलर का ऑफर मिलेगा।
Donald Trump Offer

ऑफर के लिए पूरी करनी होगी एक शर्त ?

एक हजार डॉलर का ऑफर हासिल करने के लिए अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी को खास शर्त पूरी करनी होगी। शर्त यह है कि यह अवैध प्रवासी खुद अमेरिका छोड़कर जाने की पहल करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद अमेरिका छोड़ने की पेशकश करने वाले अवैध प्रवासियों को ही एक हजार डॉलर का ऑफर दिए जाने की योजना है। इसमें अवैध प्रवासियों के देश छोड़कर जाने पर होने वाला यात्रा खर्च भी शामिल है।

अवैध प्रवासियों को इससे क्या फायदा?

अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकलना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी अपनी इच्छा से अमेरिका छोड़ने की पहल करते हैं। अवैध प्रवासी अगर CBP होम एप के जरिए अपने देश लौटने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उनकी गिरफ्तारी या निर्वासन पर जोर नहीं दिया जाएगा। उन्हें अमेरिका छोड़ने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। ट्रम्प प्रशासन की ओर से कहा गया कि अवैध प्रवासियों को गिरफ्तारी से बचने और अमेरिका छोड़ने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।
यह भी पढ़ें: Vatican Pope: मोबाइल सिग्नल बंद, लॉकडाउन... वेटिकन में नए पोप का कैसे होगा चुनाव ?
यह भी पढ़ें: Free trade: भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि...ब्रिटेन से फ्री ट्रेड पर सहमति ! क्या फायदा?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story