क्या आपको भी लगती है ज्यादा गर्मी? हो सकते हैं ये कारण, ऐसे पाएं राहत

कुछ लोगों को गर्मी सामान्य से ज्यादा लगती है। आइए आपको इसके कारण बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे राहत पाने के क्या उपाय हैं।

Pooja
Published on: 21 May 2025 8:21 PM IST
क्या आपको भी लगती है ज्यादा गर्मी? हो सकते हैं ये कारण, ऐसे पाएं राहत
X
मई का महीना चल रहा है और गर्मी ने लोगों का हाल खराब किया हुआ है। कई बार तो AC में भी राहत नहीं मिलती है। बाहर निकलने के बारे में तो सोचना भी मुश्किल होता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें कुछ ज्यादा ही गर्मी लगती है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी क्यों लगती है।

जिनका मेटाबॉलिज्म तेज होता है

जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, उन्हें गर्मी दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा लगती है। दरअसल, मेटाबॉलिज्म तेज होने पर बॉडी लगातार कैलोरी बर्न करता रहता है, जिसकी वजह से बॉडी में हीट पैदा होती रहती है और गर्मी लगने लगती है।

हार्मोनल असंतुलन

जिन लोगों को थायरॉइड, हार्मोन्स का असंतुलन और हाइपरथायरॉइडिज्म की समस्या होती है, उन लोगों को भी गर्मी ज्यादा लग सकती है। दरअसल, इन सभी समस्याओं में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे गर्मी लगने लगती है। ये समस्याएं महिलाओं में ज्यादा होती है।

मोटापा

सामान्य से अधिक वजन वाले लोगों को भी गर्मी ज्यादा लगती है, क्योंकि फैट अधिक होने की वजह से गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास अधिक होता है।

पानी की कमी

गर्मी में यदि पानी कम पिया जाए, तो बॉडी में पानी की कमी हो सकती है। इससे शरीर खुद को ठंडा रखने में असमर्थ हो जाता है और पसीना भी ठीक से नहीं आता। इससे लगातार गर्मी का एहसास होता है।

खान-पान का असर

इसके अलावा, जो लोग गर्मी में भी गर्म तासीर का खाना, तला-भुना और नॉनवेज खाते हैं, उन्हें भी सामान्य रूप से ज्यादा गर्मी लगती है।

गर्मी से राहत पाने के उपाय

यदि आप गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो लाइफस्टाइल में सुधार करना बहुत जरूरी है। इसके लिए रोज व्यायाम करें, हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। खूब सारा पानी पिएं और ऐसे फल खाएं, जो पानी से भरपूर होते हैं।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story