घर में इन जगहों पर न रखें जूते-चप्पल, धनहानि और गृह कलेश का बन सकता है कारण

वास्तु के अनुसार, घर में जूते-चप्पलों को रखने की खास जगह होती है। वहीं कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां जूते रखने से गृहकलेश हो सकता है।

Pooja
Published on: 6 Jun 2025 9:41 AM IST
घर में इन जगहों पर न रखें जूते-चप्पल, धनहानि और गृह कलेश का बन सकता है कारण
X
घर के वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है। अगर घर का वास्तु अच्छा रहता है, तो इससे न सिर्फ जीवन में खुशियां आती हैं, बल्कि धन-धान्य भी बना रहता है। वहीं, अगर आपके घर का वास्तु खराब है तो यह जीवन में कई कष्टों का कारण बन सकता है। दरअसल, घर में हर चीज को रखने की एक सही दिशा होती है। अगर गलत दिशा में चीजों को रखा जाए, तो यह धनहानि और गृह कलेश का कारण भी बन सकता है। आइए आपको बताते हैं कि गलत दिशा में जूतों के घर का क्या असर पड़ता है।

घर में इन जगहों पर न रखें जूते-चप्पल

घर के मेन गेट के पास

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग घर के मुख्य द्वार पर जूते निकाल देते हैं, लेकिन यह सही नहीं होता है। दरअसल, मेन गेट से ही देवी-देवताओं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में अगर आप मेन गेट पर जूते-चप्पल उतार देते हैं, तो इससे घर पर बुरा असर पड़ता है।

बेडरूम में

बेडरूम में भी जूते-चप्पलों को खुला नहीं रखना चाहिए। इससे बेडरूम में निगेटिव एनर्जी आ जाती है, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है।

तुलसी के पौधे के नीचे

हिंदू घर में आमतौर पर तुलसी का पौधा होता ही है। यह पौधा पूजनीय होता है। हालांकि, अगर आप इस पौधे के नीचे जूते-चप्पल उतारते हैं, तो इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और आर्थिक तंगी की समस्या हो सकती है।

रसोई

किचन में भी जूते उतारना वास्तु के अनुसार गलत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि किचन में जूते-चप्पल लेकर जाना अशुभ होता है, इससे घर में दरिद्रता आ सकती है। अब सवाल उठता है कि घर में चप्पलों व जूतों को किस दिशा में रखें, तो इसकी सही दिशा पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा होती है।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story