गर्मियों के मौसम में भूलकर भी नहीं करें इन फलों का सेवन, वरना बॉडी में बढ़ सकती है गर्मी

गर्मी के मौसम में बहुत सारे ऐसे फल मिलते हैं जिनमें खूब पानी होता है और जो ठंडे होते हैं।

Jyoti Patel
Published on: 3 May 2025 7:40 AM IST
गर्मियों के मौसम में भूलकर भी नहीं करें इन फलों का सेवन, वरना बॉडी में बढ़ सकती है गर्मी
X
Fruits to Avoid in Summer: गर्मी के मौसम में बहुत सारे ऐसे फल मिलते हैं जिनमें खूब पानी होता है और जो ठंडे होते हैं। इन्हें खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं और गर्मी में होने वाली परेशानियां दूर रहती हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो गर्म होते हैं। इसलिए गर्मी में इन्हें ज्यादा खाना ठीक नहीं है। तरबूज, खरबूजा, लीची, ककड़ी और खीरा जैसे फल ठंडे होते हैं। ये शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। गर्म फल ज्यादा खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, पेट खराब हो सकता है और नाक से खून भी आ सकता है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे गर्म फलों के बारे में जिन्हें गर्मी में ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

गर्मियों में खजूर से बनाएं दूरी

गर्मी में हर दिन खजूर खाना बंद कर दें। यह फल सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। ज्यादा खजूर खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इसलिए जानकार लोग इसे गर्मी के मुकाबले सर्दी में ज्यादा खाने की सलाह देते हैं। खजूर में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो खून की कमी दूर करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

चकोतर (Fruits to Avoid in Summer)

चकोतरा फल में विटामिन सी खूब होता है, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है। लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी में इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इसे सर्दी में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्मी में ज्यादा चकोतरा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।

गर्मियों में करें लीची का इस्तेमाल

लीची एक ऐसा फल है जो सिर्फ गर्मी के मौसम में, एक या दो महीने के लिए ही आता है। लेकिन इसकी तासीर भी गर्म होती है। इसलिए जो लोग एक बार में 30-40 लीची खा लेते हैं, उन्हें थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। इसमें चीनी भी काफी होती है, इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए, नहीं तो शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। अच्छा होगा कि आप इन सभी फलों को गर्मी में खाने से पहले किसी जानकार या डाइटिशियन से सलाह जरूर ले लें।
ये भी पढ़ें:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story