Do Aur Do Pyaar Trailer: एक बार फिर विद्या बालन दिखाएंगी अपनी एक्टिंग का जलवा, सामने आया अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर

Anjali Soni
Published on: 7 April 2024 1:44 PM IST
Do Aur Do Pyaar Trailer: एक बार फिर विद्या बालन दिखाएंगी अपनी एक्टिंग का जलवा, सामने आया अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर
X
Do Aur Do Pyaar Trailer: फैंस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद इंतज़ार कर किया है, अब फैंस ये इंजतार खत्म हो गया है। विद्या बालन अब फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में दिखने वाली है। इस फिल्म में आपको जबरदस्त कॉमेडी और रोमाटिंक फिल्म देखने को मिलेगी, इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ प्रतीक गांधी, इलियाना डीक्रूज और सेंधिल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म काफी जबरदस्त होने वाली है, इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
फिल्म 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर जबरदस्त है फिल्म की कहानी में विद्या और प्रतीक एक दूसरे के साथ लड़ते हुए नजर आते हैं, जिसके बाद प्रतीक गांधी शादी के बाद भी इलियाना के साथ अफेयर रखते हैं। जिसके बाद विधा को भी सेंधिल से प्यार हो जाता है। कहानी में बहुत सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जब एक बार फिर से विद्या और प्रतीक एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्म में आपको कॉमेडी और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा, फिल्म कमाल होने वाली है। फिल्म में एक्ट्रेस अपना वो ही पुराना जलवा दिखाने वाली है।
कब होगी ‘दो और दो प्यार’ फिल्म रिलीज़
फिल्म 'दो और दो प्यार' सिनेमाघरो में 19 अप्रैल रिलीज़ होने वाली है, रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन श्रीषा गुहा थाकुरता ने किया है। फिल्म में आपको जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी, फिल्म में विद्या बालन के साथ प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति कई स्टार्स शामिल है। फिल्म में विद्या बालन एक लंबे समय के बाद दिखने वाली है। इसके साथ ही वह 'भूल भूलैया 3' में भी अपना जलवा दिखाने वाली है।
यह भी पढ़े: करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, ये एक्ट्रेस अपने फिटनेस ट्रेनर को देती है लाखों रुपये
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story