Diwali Decoration Idea 2024 : इस दिवाली इन टिप्स की मदद से सजाएं अपना आशियाना, देखते ही लोग कहेंगे वाह !

Jyoti Patel
Published on: 26 Oct 2024 6:20 PM IST
Diwali Decoration Idea 2024 : इस दिवाली इन टिप्स की मदद से सजाएं अपना आशियाना, देखते ही लोग कहेंगे वाह !
X
Diwali Decoration Idea 2024  : जैसा की हम सब जानतें है, दिवाली आने वाली है। जिसको लेकर सभी इसकी तैयारियों में जुटे हैं। हमारे देश में कई त्योहार और पर्व मनाये जातें हैं। लेकिन दिवाली सारे त्योहारों में सबसे खास माना जाता है। दिवाली पूरे देश में काफी हर्षोल्लास से मनाई जाती है। दिवाली को पंचोत्सव भी कहा जाता है। दिवाली की तैयारी करने में लोग महीने भर पहले से ही जुट जाते हैं। लोग दिवाली से पहले अपने घरो की साफ़ सफाई करते हैं। घर पर पेंट कराया जाता है साज-सज्जा की जाती है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों पर रंग-बिरंगी लाइट्स भी लगाते हैं। दिवाली वाले दिन लोग अपने घर को अलग-अलग तरीको से सजाते हैं। आजकल मार्किट में घर सजाने के लिए ढेरो ऑप्शन आने लगे हैं। आप अपने घर को थीम बेस्ड कॉन्सेप्ट पर भी सजा सकतें हैं। ऐसे में आज हम आपको दिवाली पर अपने घर की सजवाट को लेकर कुछ आइडियाज बताएँगे

लाइट और फूल से करे घर की सजावट

आजकल बाजार में कई तरह की लाइट्स और फूल उपलब्ध हैं, आप इनसे अपने घर की सजवाट कर सकतें हैं। आप चाहे तो फ्रेश फूल भी ले सकतें हैं, लेकिन आर्टिफीसियल फूल आपको जयदा किफायती पड़ेंगे। इसके अलावा इन फूलो को जल्दी खराब होने की परेशानी भी नहीं रहती है। पजूलों के साथ में आप इन पर लाइट भी लगा सकती है। आप गेंदे और गुलाब के फूलों से लिविंग रूम को डेकोरेट कर सकते हैं। साथ ही दीवारों पर फेयरी लाइट का कर सकतें हैं इस्तेमाल।

रंगीन पेपर लैंप का चलन

आजकल दीवाली के मौके पर पेपर लैंप देखने को मिलते हैं। आप चाहें तो अपने घर की सजावट के लिए रंगीन पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में आपको अलग-अलग यूनिक डिजाइन में आसानी से पेपर लैंप मिल जाएंगे। पेपर लैंप को किसी लाइट के ऊपर रखने से घर को अमेजिंग लुक मिलेगा और आने-जाने वाले देखते ही रह जाएंगे।

बनाएं रंगोली

दिवाली पर रंगोली बनाने का चलन काफी पुराना है। लेकिन यह अपने आप उतना ही खूबसूरत भी है। आप दिवाली पर अपने घर में अलग-अलग डिजाइन की रंगोली बना सकतें हैं। इसके अलावा आप फूलों की रंगोली से भी अपना आँगन सजा सकतें हैं। कलरफुल रंगलो में आप दियो का इस्तेमाल करके इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकतें हैं।
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story