दिव्यांका त्रिपाठी ने 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करने का एक्सपीरियंस किया शेयर, बोलीं- 'मुझे बुरे सपने आने लगे..'

हाल ही में, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करने के दौरान उन्हें बुरे सपने आने लगे थे।

Pooja
Published on: 27 April 2025 12:10 PM IST
दिव्यांका त्रिपाठी ने क्राइम पेट्रोल होस्ट करने का एक्सपीरियंस किया शेयर, बोलीं- मुझे बुरे सपने आने लगे..
X
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'ये है मोहब्बतें' जैसे सुपरहिट टीवी शो में काम करने के अलावा, दिव्यांका ने कुछ समय के लिए क्राइम थ्रिलर शो 'क्राइम पेट्रोल' भी होस्ट किया था। हालांकि, इस दौरान उन्हें बुरे सपने आने लगे थे, जिसने उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया था।

दिव्यांका त्रिपाठी को 'क्राइम पेट्रोल' के दौरान आते थे बुरे सपने

हाल ही में, दिव्यांका त्रिपाठी मशहूर सेलिब्रिटी कपल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में देखा गया। यहां दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। दिव्यांका ने क्राइम पेट्रोल को होस्ट करने के समय को याद करते हुए कहा, ''मैं 'क्राइम पेट्रोल' एंकर कर रही थी। काफी सारे एपिसोड थे, Women Against Crime के सेगमेंट था। मेरी कंडीशन थी कि सिर्फ एंकरिंग नहीं करूंगी। मुझे कहानी भी जाननी है। कहानी में ये होता था कि वहां लड़की घर से निकली हंसते खेलते और कुछ हो गया। हर कहानी पर वो हॉरर था। मैं एंकरिंग की स्क्रिप्ट पढ़ती थी और रात को मुझे बुरे सपने आते थे। अगले दिन मैं सिर दर्द लेकर पहुंचती थी शूट पर। ये 3-4 महीने हुआ था और इसने मुझे बहुत इफेक्ट किया था।''

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी शोज

दिव्यांका ने आगे बताया कि फिर उनके पति विवेक दहिया ने उनको समझाया था कि एंकर के तौर पर आपको काम और अपने किरदार को स्विच ऑफ और ऑन करना होता है। दिव्यांका के करियर की बात करें, तो उन्होंने 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज' से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम किया। उनकी हिट लिस्ट में 'अदालत', 'तेरी मेरी लव स्टोरी', 'रामायण', 'कॉमेडी सर्कस', 'ये है मोहब्बतें', 'नच बलिए 8', 'द वॉइस 3' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' जैसे शोज शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story