Divyanka Tripathi: तलाक की खबरों के बीच दिव्यांका त्रिपाठी को हुई यह बीमारी, फैंस ने की ठीक होने की प्रार्थना

हाल ही में, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने तलाक की अफवाहों के बीच बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Pooja
Published on: 15 April 2025 1:41 PM IST
Divyanka Tripathi: तलाक की खबरों के बीच दिव्यांका त्रिपाठी को हुई यह बीमारी, फैंस ने की ठीक होने की प्रार्थना
X
दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'ये हैं मोहब्बतें' के लिए जाना जाता है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने एक्टर विवेक दहिया संग शादी की है। हालांकि, बीते दिनों उनके तलाक की अफवाहें सामने आईं, जिन पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ने इन्हें 'फेक एंटरटेनमेंट' बताया। इस बीच, दिव्यांका की हेल्थ से जुड़ी एक खबर आई है, जो उनके फैंस को परेशान कर सकती है।

दिव्यांका त्रिपाठी को हुआ डेंगू

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं, जो अपने फैंस के लिए पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जो उनके फैंस के लिए शॉकिंग हो सकती है। उनकी पोस्ट में एक थर्मामीटर देखा जा सकता है, जिस पर 102.3°F टेम्परेचर देखा जा सकता है। फोटो के बैकग्राउंड में दिव्यांका नजर आ रही हैं, जो शीशे के सामने बैठी दिख रही हैं। वो अपने हेयर सेट करवा रही हैं। फोटो पर उन्होंने लिखा- ''जो लोग जानना चाह रहे थे...डेंगू हो गया है। मैं ठीक हो रही हूं।'' जैसे ही दिव्यांका ने यह पोस्ट शेयर की, वैसे ही उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

दिव्यांका की पर्सनल लाइफ

दिव्यांका ने 9 साल पहले एक्टर विवेक दहिया संग शादी की थी। दोनों टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लवेबल कपल हैं। हालांकि, हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि वे दोनों अपनी 9 साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं। इस पर विवेक दहिया ने प्रतिक्रिया भी दी है। विवेक ने कहा, ''मैंने और दिव्यांका ने आईसक्रीम खाते हुए ये खबर पढ़ी और हम हंस रहे थे। अगर ये थोड़ी लंबी होती, तो हम पॉपकॉर्न भी खाते।'' साथ ही उन्होंने कहा कि ये फेक एंटरटेनमेंट है, जिस पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है।

दिव्यांका का वर्क फ्रंट

बता दें कि दिव्यांका को लास्ट टाइम 'ये है मोहब्बतें' में देखा गया था। हालांकि, पिछले काफी समय से वह टीवी से दूर हैं। उनका कहना है कि उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही है। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story