Divya Agarwal Wedding: दिव्या अग्रवाल-अपूर्व पडगांवकर ने लिए सात फेरे, सामने आई शादी की पहली फोटो

Anjali Soni
Published on: 20 Feb 2024 10:08 PM IST
Divya Agarwal Wedding: दिव्या अग्रवाल-अपूर्व पडगांवकर ने लिए सात फेरे, सामने आई शादी की पहली फोटो
X
Divya Agarwal Wedding: इतने समय से दिव्या अग्रवाल-अपूर्व पडगांवकर शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे, जिसके बाद आज 20 फरवरी को दोनों ने सात फेरे ले लिए है। टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई है साथ ही सोशल मीडिया कपल के शादी की फोटो वायरल हो गई है। जिसमें वह बेहद कमाल लग रहे हैं।
इस लुक नजर आए कपल
शादी के खास अवसर पर Divya Agarwal ने लाल या सफेद नहीं बल्कि पर्पल कलर का लहंगा पहना है, उसके साथ ही पति अपूर्व पडगांवकर ने भी उनके मैचिंग का ऑउटफिट पहना है। जिसमें वह बेहद कमाल लग रहे हैं दोनों की जोड़ी जबरदस्त लग रही है, Divya Agarwal ने अपना लुक सिंपल रखा है। साथ ही उन्होंने वो मिनिमल मेकअप लुक रखा है।
फैंस के साथ शेयर की पिक्चर
आपको बता दें कि शादी की फोटोज खुद दिव्या अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में फोटो में पति दिव्या को मंगलसूत्र पहना रहे हैं। साथ ही दूसरी फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ सात फेरे ले रहे हैं। वहीं एक दूसरे को प्यारी नजरों से देख रहे हैं, दोनों की ख़ुशी साफ़ दिख रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो वायरल हो गई है।
सिंपल स्टाइल में हुई शादी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस की शादी बेहद सिंपल तरीके से हुई है। आज 20 फरवरी की शाम दोनों ने सात फेरे ले लिए है। यह बात एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ शेयर की है, सभी लोग इनकी शादी देखने के लिए बहुत एक्साइटेड थे अब यह इंतज़ार खत्म हुआ और सभी बेहद खुश है। दिव्या 'बिग बॉस ओटीटी 1' की विनर भी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़े: Divya Bharti Birthday Special : कैसे हुई थी ​एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत, आखिर क्या हुआ था 5 अप्रैल की रात
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story