Republic Day 2024 परेड में कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, मेहमानों का झांकियों ने मोहा मन

Prashant Dixit
Published on: 26 Jan 2024 1:30 PM IST
Republic Day 2024 परेड में कर्तव्य पथ पर भारत  की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, मेहमानों का झांकियों ने मोहा मन
X
Republic Day 2024: भारत 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। जिसके बाद शंख, ढोल और नगाड़ों के साथ परेड संपन्न हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचें थे। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति 
गणतंत्र दिवस समारोह में कोहरे व ठंड के बीच कर्तव्‍य पथ पर लोगों की भीड़ उमड़ी थी। महिला सशक्‍तीकरण के प्रदर्शन के साथ देश में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर परेड महिलाओं पर केंद्रित थी। जिस परेड में विकसित भारत व भारतीय लोकतंत्र की झलक दिखाई पड़ी। इस परेड के दौरान बढ़ती सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन दिखाई दिया। इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।
Republic Day Parade
यह भी पढ़े: ज्ञानवापी की एएसआई सर्वे रिपोर्ट मेें बड़ा खुलासा, मस्जिद के अंदर मिला मंदिर का ढांचा !
इस बार परेड में राज्यों की झांकी
गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, लद्दाख, राजस्थान, तमिलनाडू, मेघालय, झारखंड, तेलंगाना आदि राज्यों की झांकी शामिल हुई है। इस परेड में सीएसआईआर, इसरो, जलमार्ग मंत्रालय, सीपीडब्ल्यूडी, गृह मंत्रालय, इलेक्ट्रानिक्स मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, निर्वाचन आयोग की झांकियों ने लोगों का मन मोहा। जबकि सेवा क्षेत्र से जुड़ी खूबसूरत चार झांकियां व नेवी, एयरफोर्स और डीआरडीओ की झांकियां शामिल थी।
इस परेड में उपकरणों का प्रदर्शन
इसके अलावा गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड में मिसाइल, निगरानी प्रणाली, ड्रोन जैमर, बीएमपी-2, वाहन पर लगे मोर्टार और पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों, घरेलू हथियारों व अन्य सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें पहली बार तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल हुआ है। इसमें पहली बार एक और ऐतिहासिक घटना में लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा हथियार का पता लगाने वाले स्वाति रडार और पिनाका रॉकेट प्रणाली का परेड में नेतृत्व किया। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार ऑल वुमेन ट्राई-सर्विस टीम शामिल हो रही है।
Republic Day Parade
यह भी पढ़े: ज्ञानवापी की एएसआई सर्वे रिपोर्ट मेें बड़ा खुलासा, मस्जिद के अंदर मिला मंदिर का ढांचा ! OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story