Digvijay Singh: शरबत जिहाद को लेकर भड़के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ! क्या बोले ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 15 April 2025 9:12 PM IST
Digvijay Singh: शरबत जिहाद को लेकर भड़के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ! क्या बोले ?
X

Digvijay Singh on Ramdev: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने योग गुरु रामदेव के एक बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस मामले में भोपाल के पुलिस थाने में FIR भी दी है। (Digvijay Singh on Ramdev) दिग्विजय सिंह का कहना है कि अगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो वह अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। दिग्विजय सिंह ने योग गुरु रामदेव के किस बयान पर आपत्ति जताई? कांग्रेस नेता ने क्या कहा? आपको बताते हैं...

दिग्विजय सिंह का बाबा रामदेव पर आरोप

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने योग गुरु रामदेव पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने इस मामले में योग गुरु रामदेव के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी है। भोपाल के पुलिस थाने में FIR देने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि योग गुरु रामदेव ने अपने उत्पाद के प्रचार के लिए ऐसी टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Digvijay Singh on Ramdev

भोपाल के पुलिस थाने में दी FIR

MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका कहना है FIR के आधार पर योग गुरु रामदेव के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। योग गुरु रामदेव ने सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने भाजपा और RSS पर भी धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

क्या है शरबत जिहाद का मामला?

योग गुरु रामदेव का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो में रामदेव शरबत जिहाद को लेकर बात कर रहे हैं। उन्होंने एक शरबत ब्रांड पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लव जिहाद की तरह शरबत जिहाद भी चल रहा है। इसी बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने इसे हेट स्पीच बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: 'जमीन खाली करो या दरगाह को टैक्स दो' तमिलनाडु में 150 परिवारों को वक्फ नोटिस ! यह भी पढ़ें: Bengal: बंगाल में बांग्लादेशी आतंकी संगठन ने फैलाई हिंसा ! सुंदरबन के रास्ते घुसपैठ, 24 गिरफ्तार, ताजा
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story