नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Yagyopaveet Sanskaar: महर्षि पाराशर गुरुकुलम में बटुकों का हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

बता दें कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात ही विद्यार्थियों को वेद की सम्पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।
12:58 PM May 24, 2025 IST | Preeti Mishra
बता दें कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात ही विद्यार्थियों को वेद की सम्पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।

Yagyopaveet Sanskaar: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित महर्षि पाराशर गुरुकुलम में 9 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार (Yagyopaveet Sanskaar) शुक्रवार 23 मई को संपन्न हुआ।

महर्षि पाराशर गुरुकुलम के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय ने बताया कि उनके द्वारा संचालित गुरुकुलम के विद्यार्थियों सहित अन्य बटुकों का भी यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया है।

बता दें कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात ही विद्यार्थियों को वेद की सम्पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। अब इन बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हो गया है इसलिए इनकी वेद की मुख्य शिक्षा प्रारम्भ की जाएगी।

ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय ने बताया कि ये सभी विद्यार्थी त्रिकाल सन्ध्या करते हुए वेद वेदांग की सम्पूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। जिससे आगे चलकर सम्पूर्ण समाज को अपने ज्ञान के माध्यम से लाभान्वित कराते हुए वेद का ज्ञान प्रदान करेंगे।

इस सामूहिक कार्यक्रम में एडवोकेट अनिल पाण्डेय, वैदिक शैलेश अवस्थी, प्रांशु पाण्डेय, प्रिया पाण्डेय, विभा पाण्डेय, धीरेन्द्र देव मिश्र, अंजनी मिश्र, पं.कमलेश शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

क्या है महर्षि पाराशर गुरुकुलम?

महर्षि पाराशर गुरुकुलम, महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित एक गुरुकुल है। यह यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित है। यहां बच्चों को निःशुल्क वैदिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है। वर्तमान में यहां 15 बच्चे अध्यनरत हैं। इन सभी बच्चों की शिक्षा, हॉस्टल और भोजन का खर्च महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाता है।

गुरुकुलम के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय ने बताया कि बच्चों को शुक्ल यजुर्वेद संहिता के साथ-साथ आधुनिक विषयों की शिक्षा भी दी जाती है। सभी बच्चों को त्रिकाल संध्या, गीता, उपनिषद और व्याकरण आदि की शिक्षा दी जाती है।

यह भी पढ़े: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम दिन है सोमवती अमावस्या, इन मन्त्रों का करें जाप

Tags :
Lucknow NewsYagyopaveet Sanskaarक्या है महर्षि पाराशर गुरुकुलमबटुकों का हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कारमहर्षि पाराशर गुरुकुलममहर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्टयज्ञोपवीत संस्कारलखनऊ न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article