नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Vat Savitri vrat 2025: अगर आपके घर के पास नहीं है बरगद का पेड़, तो इस तरह करें वट सावित्री की पूजा

सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का एक खास महत्व है, जो परिवार में संतुलन और खुशहाली लाते हैं।
09:00 AM May 18, 2025 IST | Jyoti Patel
सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का एक खास महत्व है, जो परिवार में संतुलन और खुशहाली लाते हैं।
Vat Savitri vrat 2025

Vat Savitri vrat 2025: सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का एक खास महत्व है, जो परिवार में संतुलन और खुशहाली लाते हैं। वट सावित्री व्रत ऐसा ही एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे शादीशुदा महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 26 मई को है। व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन खास तौर पर वट वृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा करती हैं, क्योंकि इसे अटूट सौभाग्य और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन कई बार घर के आसपास बरगद का पेड़ नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में महिलाएं वट सावित्री व्रत की पूजा कैसे कर सकती हैं।

वट वृक्ष की पूजा का महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे कठिन तपस्या करके अपने पति सत्यवान को यमराज से मृत्यु के बंधन से छुड़ाया था और उन्हें पुनर्जीवित करवाया था। तभी से इस वृक्ष की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। यह माना जाता है कि वट वृक्ष की विधिपूर्वक पूजा करने से ही व्रत पूर्ण होता है।

बरगद का पेड़ आसपास न होने पर क्या करें?

आजकल, खासकर शहरों में, बरगद का पेड़ हर जगह आसानी से नहीं मिलता। अगर आपके पास बरगद का पेड़ नहीं है, तो आप एक दिन पहले किसी जानने वाले से बरगद की एक छोटी शाखा मंगवा सकती हैं। पूजा के दिन उस शाखा को किसी साफ जगह पर रखकर पूरे विधि-विधान से पूजा की जा सकती है। ऐसा करने से भी व्रत का पूरा फल मिलता है।

अगर बरगद की टहनी भी न मिल पाए तो क्या करें?

अगर किसी वजह से आपको बरगद की टहनी भी न मिल सके, तो आप तुलसी के पौधे के पास बैठकर पूरे विधि-विधान से पूजा कर सकती हैं। पूजा का संकल्प लेकर, व्रत की कथा सुनते हुए और भगवान से अपने संकल्प को पूरा करने की प्रार्थना करते हुए तुलसी माता के सामने पूजा करें।

यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी व्रत करने से मिलती हैं इन पापों से मुक्ति

 

Tags :
banyan tree alternativebanyan tree substitute for vat savitrihow to do vat savitri vrat without treehow to perform vat savitri puja at homeLatest Religion PhotographsLatest Religion photosno banyan tree on vat savitriReligion ImagesReligion PhotosVat savitri 2025vat savitri at home without treevat savitri puja method 2025vat savitri puja without banyan treevat savitri rituals without treevat savitri vrat tips 2025वट सावित्री व्रत की पूजावट सावित्री व्रत की पूजा 2025

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article