नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Valentine Day 2024: वैलेंटाइन पर भूलकर भी अपने पार्टनर को ना दे ये उपहार, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Valentine Day 2024: हर साल वैलेंटाइन्स डे 14 फरवरी (Valentine Day 2024) को मनाया जाता है। यह दिन प्यार करने वाले लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है। कपल्स इस दिन का पूरे ​साल बेसब्री के...
05:36 PM Feb 03, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Valentine Day 2024: हर साल वैलेंटाइन्स डे 14 फरवरी (Valentine Day 2024) को मनाया जाता है। यह दिन प्यार करने वाले लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है। कपल्स इस दिन का पूरे ​साल बेसब्री के...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Valentine Day 2024: हर साल वैलेंटाइन्स डे 14 फरवरी (Valentine Day 2024) को मनाया जाता है। यह दिन प्यार करने वाले लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है। कपल्स इस दिन का पूरे ​साल बेसब्री के साथ इंतजार करते है। इस दिन लोग अपने पार्टनर के सामने अपनी फीलिंग और प्यार का इजहार करते है। कुछ ही दिनों में लव कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक की शुरू होने वाला है। वैलेंटाइन वीक को यादगार बनाने के लिए पार्टनर्स एक दूसरे को अलग अलग तरीके से उपहार देते है।

 

लेकिन कई बार लोग जाने अनजाने में ऐसे उपहार अपने पार्टनर के लिए चुन लेते है जो वास्तु शास्त्रों के अनुसार सही और शुभ नहीं माने जाते। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे उपहार कपल्स के रिश्तों के बीच में कड़वाहट और अनबन की वजह बन सकता है। ऐसे मे यदि आप भी इस साल अपने पार्टनर के लिए उपहार लेने की सोच रहे है तो सबसे पहले आपको इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में जानने की जरूरत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे उपहार है जिसे अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए। तो आइए जानते है क्या है वो उपहार:—

काले रंग की ड्रेस

हिंदू धर्म के अनुसार रंगों में काला रंग शुभ नहीं माना जाता। घर पर चाहे कोई तीज त्यौहार हो या शुभ कार्य सभी कार्यो में काले रंग के कपड़े पहनने की मनाही होती है। इसलिए किसी दूसरे को तोहफे में भी काले रंग के कपड़े नहीं देने चाहिए। इसकी जगह आप किसी दूसरे रंग के कपड़े तोहफे में दे सकते है। साथ ही काले रंग के जूते भी किसी को उपहार में नहीं देने चाहिए। वास्तु के अनुसार जूते दूरी का प्रतीक होते है। ऐसे में आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है।

 

रूमाल, डायरी और पेन

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति को उपहार में रूमाल,डायरी और पेन नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से पार्टनर्स के बीच में लड़ाई झगड़े बढ़ने लगते है और रिश्ते खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। वास्तु के मुताबिक कभी भी अपने पार्टनर को रूमाल नहीं देना चाहिए। इससे रिश्तों में दरार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

घड़ी और परफ्यूम

कई लोगों को घड़ी और परफ्यूम उपहार में देने के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन मानते है। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना दोनों के रिश्तों को खराब करने जैसा माना जाता है। पार्टनर को उपहार में घड़ी, परफ्यूम, वाइन और जूस जैसे तोहफे देने से बचना चाहिए। माना जाता है कि यह सब उपहार व्यक्ति की तरक्की में बाधा बनते है और बुरे समय की शुरूआत हो जाती है।

यह भी पढ़े: Poonam Pandey Trolled: फर्जी मौत की खबर पर पूनम पांडे हुईं बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
black dressdiarydon't give these gifts to partner on valentine daygifts for partnershankyInauspiciouslove couplepennperfumeValentine Day 2024valentine day 2024 listValentine day 2024 newsValentine Day giftvalentine day gift ideasvalentine day gift ideas for partnerValentine par konsa gift naa de

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article