नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Tulsi Vastu Tips: घर के इन स्थानों पर ना रखें तुलसी का पौधा, उठानी पड़ सकती है कई परेशानियां

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi Vastu Tips) के पौधे को भगवान समान पूजा जाता है। तुलसी का पौधा जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अतिप्रिय माना जाता है। इसे लेकर मान्यता है कि जिस...
01:29 PM Feb 02, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi Vastu Tips) के पौधे को भगवान समान पूजा जाता है। तुलसी का पौधा जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अतिप्रिय माना जाता है। इसे लेकर मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधें की नियमित रूप से पूजा की जाती है उस घर में सुख समृद्धि का वास होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है। हमारे वास्तु में भी तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। तुलसी को सौभाग्य और वैभव का प्रतीक कहा जाता है। लेकिन अगर इसे घर के सही दिशा या जगह पर ना रखा जाए तो इसके कुछ अशुभ परिणाम भी हो सकते हैं। तो आइए जानते है तुलसी को ​घर में रखने का सही नियम क्या है:—

घर के ​इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधा

 

वास्तु शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा कभी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि वास्तु के मुताबिक दक्षिण दिशा यमराज और पितरों का स्थान माना जाता है। अगर आप घर के ​इस दिशा में तुलसी का पौधा रखते है तो इसके बुरे परिणाम हो सकते है। ऐसा करने से आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।

तुलसी के पास में ना रखें ये मुर्तियां

कई बार ऐसा होता है कि जहां पर तुलसी का पौधा (Tulsi Vastu Tips) लगाया जाता है उस स्थान के आस पास को ओर ज्यादा सुंदर बनाने के लिए हम भगवान की छोटी—छोटी मूर्तियां रख देते है और उनकी पूजा करते है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे के आस पास गलती से भी भगवान शिव और गणपति की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इन मूर्तियों को आप घर के मंदिर में रख सकते है। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

घर के छत पर ना रखे तुलसी

 

कई लोग यह गलती करते है कि तुलसी के पौधे को घर की छत पर रखते है लेकिन ऐसा करना वास्तु शास्त्र में सही नहीं माना गया है। छत के अलावा तुलसी को घर के बेसमेंट में रखना भी शुभ नहीं माना जाता। आप चाहे तो तुलसी को घर की बालकनी में रख सकते है।

तुलसी के पास ना रखें ये चीजें

इस बात का विशेष ध्यान दें कि आपने जहां पर तुलसी का पौधा रखा है उस स्थान के आस पास हमेशा साफ सफाई होनी चाहिए। साथ ही उस स्थान के आस पास में गंदे कपड़े, झाडू और घर के जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा तुलसी को हमेशा साफ हाथों से ही छूना चाहिए।

तुलसी के पास कभी ना हो अंधेरा

घर में तुलसी का पौधा लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी को ऐसे स्थान पर रखें जहां पर धूप आती हो। तुलसी को कभी भी किसी अंधेरे वाले स्थान या घर के कोने में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु आपसे नाराज हो सकते है।

यह भी पढ़े: Basant Panchami 2024: आखिर क्यों मनाई जाती है बसंत पंचमी? जानें कैसे हुई इसकी शुरूआत

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
home Tulsi Vastu Tipshome Vastu Tipsknow right direction to keep tulsi plant at homeTulsi TipsTulsi Vastu Tipsvastu tipsकौनसी दिशा में रखे तुलसीघर के इस दिशा में तुलसीघर के ​इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधातुलसी के पास में ना रखें ये मुर्तियांतुलसी रखने की ​सही दिशा क्या है

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article