नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Thursday special: गुरूवार के दिन करें इन चीजों का दान, बनेंगे बिगड़े काम

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Thursday special: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होता है। इसी क्रम में गुरूवार का दिन (Thursday special) गुरु बृहस्पति भगवान , विष्णु  भगवान को समर्पित किया जाता है। हिंदू...
12:42 PM Jan 04, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Thursday special: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होता है। इसी क्रम में गुरूवार का दिन (Thursday special) गुरु बृहस्पति भगवान , विष्णु  भगवान को समर्पित किया जाता है। हिंदू...
featuredImage featuredImage

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Thursday special: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होता है। इसी क्रम में गुरूवार का दिन (Thursday special) गुरु बृहस्पति भगवान , विष्णु  भगवान को समर्पित किया जाता है। हिंदू शास्त्र के अनुसार ग्रहों में बृहस्पति ग्रह सबसे शुभ माना जाता है। इस ग्रह को गुरूदेव की उपाधि दी गई है। गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान के साथ पूजा करने का विधान है। इस दिन पूजा और व्रत करना काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इस दिन दान करने का भी अलग ही महत्व है। अगर आप भी अपने बिगड़े काम बनाना और परिवार में सुख समृद्धि पाना चाहते है तो आज गुरूवार के दिन इन चीजों का करें दान:—

इन चीजों का करें दान

कहा जाता है कि गुरू भगवान अर्थात भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। गुरूवार के दिन पीले चने की दाल, केला और पीले रंग के वस्त्रों का दान करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते है और भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते है। इसके अतिरिक्त गुरूवार के दिन पीला चंदन, पीली मिठाई, मुनक्का,मक्के का आटा, चावल ,पीले फल-फूल और हल्दी का दान भी करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से व्यक्ति की आर्थि​क स्थिति में सुधार होता है,धन में वृद्धि होती है और परिवार में खुशियां आती हैं।

पीतल के बर्तन या सोने का दान

गुरूवार के दिन स्नान और पूजा करें और पूजा में चने की दाल और चावल को मिला कर खिचड़ी तैयार कर भगवान को भोग लगाए। इसके बाद इस प्रसाद को ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को खिलाए और खुद भी ग्रहण करे। इसके अतिरिक्त इस दिन कांसे या पीतल के बर्तन या सोने का दान करना और खरीदना भी काफी फलदायक माना जाता है। इससे समाज में व्यक्ति का मान सम्मान बढ़ता है। वहीं दान करने से व्यक्ति के पास खाने पीने की कमी नहीं होती और शुभ फलों की प्राप्ती होती हैं।

गलती से भी इन चीजों का ना करें दान

गुरूवार के दिन किसी भी व्यक्ति को लोहे की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है और गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती हैं। यदि गुरूवार के दिन कोई तुलसी का पत्ता मांगे तो नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दूसरे व्यक्ति को तुलसी देने से घर की बरकत चली जाती है।

यह भी पढ़े : Kalashtami 2024: पौष माह की कालाष्टमी आज, जानें क्या करें और ना करें

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
AshthaDharm NewsDharma AasthaDonateott hindiott hindi newsott India lifestyle NewsThursdayThursday specialThursday special 2024Thursday Special Donateगुरूवार

ट्रेंडिंग खबरें