नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Surya Grahan 2024: कब लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Surya Grahan 2024: वर्ष 2024 में दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024)लगने जा रहे है। वहीं इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही महीनों बाद चैत्र मास की अमावस्या यानी 8 अप्रैल को लगेगा। साल का...
12:23 PM Feb 05, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Surya Grahan 2024: वर्ष 2024 में दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024)लगने जा रहे है। वहीं इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही महीनों बाद चैत्र मास की अमावस्या यानी 8 अप्रैल को लगेगा। साल का...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Surya Grahan 2024: वर्ष 2024 में दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024)लगने जा रहे है। वहीं इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही महीनों बाद चैत्र मास की अमावस्या यानी 8 अप्रैल को लगेगा। साल का यह पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण (First Total Solar Eclipse) अमेरिका में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का धार्मिक और खगोलिय दोनों महत्व माना जाता है। जहां भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं देखी जाती है तो वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिकों द्वारा सूर्य ग्रहण के दौरान कई तरह के गहन अध्यययन किए जाते है जिसमें वह सूर्य से जुड़ी जानकारियां जुटाते है। बता दें कि सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आता है। ऐसे में आइए जानते है 2024 का पहला सूर्य ग्रहण क्यों है खास और यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं:—

इतने समय के लिए दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

 

इस साल 8 अप्रैल को होने वाला यह पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) कई मायनों में खास होने वाला है। साल 2017 के 7 साल बाद यह ग्रहण इस साल सबसे ज्यादा समय के लिए दिखने वाला ग्रहण होगा। 2017 में अमेरिका में जो ग्रहण दिखाई दिया था उस ग्रहण की समयावधि 2 मिनट 42 सेकेंड की थी। वहीं इस साल यह लगने वाला पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण का समयावधि 4 मिनट 28 सेकेंड रहने वाली है। वहीं जब अमेरिका से हटकर यह ग्रहण कनाडा में दिखाई देगा तो इस ग्रहण की समयावधि 3 मिनट 21 सेकेंड होगी।

भारत में दिखेगा या नहीं ?

 

सूर्य ग्रहण को लेकर भारत में कई तरह की मान्यताएं है। अगर भारत में ग्रहण दिखाई देता है तो उस समय को सूतक काल कहा जाता है। इस सूतक के समय कोई भी शुभ कार्य, मंदिर में पूजन इत्यादि सब पर रोक रहती है। अब सवाल यह है कि साल का यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? तो इस सवाल का उत्तर है नहीं अर्थात साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 8 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण सर्वप्रथम मेक्सिको में प्रशांत तट नजर आएगा। यह सूर्य ग्रहण अमेरिका के 13 राज्यों में नजर आने वाला है। जिसमें भारत के अलावा अटलांटिक,आर्कटिक मेक्सिको, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र,आयरलैंड,मध्य अमेरिका,दक्षिण अमेरिका,उत्तरी अमेरिका,पश्चिमी यूरोप पेसिफिक और कनाडा में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नजर नहीं दिखने की वजह से इसका सूतक भी नहीं माना जाएगा।

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण ?

सूर्य ग्रहण एक खगोलिय घटना होता है। जब कभी चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है और इस वजह से जब चंद्रमा सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर जाने से कुछ समय के लिए रोक लेती है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा की पूरी छाया पृथ्वी पर पड़ती हुई नजर आती है जिसकी वजह से लगभग पूरा अंधेरा हो जाता है। इस परिस्थिति को खगोलिय की भाषा में सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

यह भी पढ़े: Uttar Pradesh के कानपुर में तिलक समारोह से लौट रही कार नाले में गिरी, छह की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
08 april Surya Grahan8 april 2024date and time the first complete solar eclipsefirst complete solar eclipse of the yearGrahan 2024kab hai Surya Grahankese lgata hai Surya Grahankya hota hai Surya Grahan 2024Surya Grahan 2024visibility in india

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article