नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Surajkund Mela 2024: सूरजकुंड मेले में पर्यटकों को लुभाया ‘पगड़ी बंधाओ – फोटो खिंचाओ’ ट्रेंड

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Surajkund Mela 2024: हरियाणा के फरीदाबाद में (Surajkund Mela 2024) 2 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले 2024 का आयोजन किया गया है। हर साल इस मेले का आयोजन काफी धूमधाम...
02:00 PM Feb 07, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Surajkund Mela 2024: हरियाणा के फरीदाबाद में (Surajkund Mela 2024) 2 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले 2024 का आयोजन किया गया है। हर साल इस मेले का आयोजन काफी धूमधाम...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Surajkund Mela 2024: हरियाणा के फरीदाबाद में (Surajkund Mela 2024) 2 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले 2024 का आयोजन किया गया है। हर साल इस मेले का आयोजन काफी धूमधाम के साथ किया जाता है। वहीं इस साल सूरजकुंड मेले में पर्यटकों के बीच में ‘हरियाणवी पगड़ी’ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पगड़ी बंधवाने और हुक्का सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है। हरियाणा के विरासत की ओर से लगाई गई सांस्कृतिक प्रदर्शनी में पगड़ी बंधाओ-फोटो खिंचाओ का ट्रेंड बच्चों सहित युवाओं और बुजुर्गो का भी ध्यान आकर्षित करने में सफल रही है।

उपराष्ट्रपति की पत्नी भी बंधवा चुकी है हरियाणवी पगड़ी

 

विरासत के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस साल अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हरियाणवी पगड़ी को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज नजर आ रहा है। मेले में आए पर्यटक पगड़ी बांधकर हुक्के के साथ ,हरियाणवी दरवाजों, हरियाणवी झरोखे और आपणा घर के दरवाजों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे है। जिस वजह से हरियाणा की लोक सांस्कृतिक लोगों के ​बीच में काफी लोकप्रिय और प्रचलित हो रही है। डॉ पूनिया ने बताया कि मेले के दूसरे दिन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ भी मेले में आई थी और उन्होंने भी हरियाणवी पगड़ी बंधवाई थी। उन्होंने कहा था कि लोकजीवन में पगड़ी का खास महत्व है।

गुजरात की रखी गई थीम

सूरजकुंड मेले में इस साल की थीम गुजरात पर आधारित है। इस मेले में पर्यटकों को गुजरात की विरासत और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर प्राप्त होगा। इस मेले में गुजरात के कलाकार विभिन्न लोक कला और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा असम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के कलाकार भी अपने कला,शिल्प और व्यजंन का प्रदर्शन करेंगे। वहीं पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य चौपाल पर शाम के समय किया जाएगा। बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले इस साल 50 देश​ शिरकत कर रहे है।

जानिए मेले से जुड़ी कुछ खास बातें

 

बीते 37 सालों से सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का आयोजन फरवरी के पहले सप्ताह में ही किया जाता है। पहले यह मेला राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता था लेकिन 2007 से इस मेले का आयोजन अंतरराष्ट्रीय रूप से किया जाने लगा और 2013 में जाकर इस मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला। वर्ष 2009 और 2013 में दो बार राष्ट्रपति द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया था। इसके अतिरिक्त 2007 में सोनिया गांधी, 2008 में विदेश मंत्री, 2010 में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और 2012 में लोक सभा अध्यक्ष द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया। वहीं इस साल तीसरी बार भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ही मेले का उद्घाटन किया गया।

यह भी पढ़े: Mauni Amavasya 2024: अमावस्या के दिन जरूर करें काम, पितृ दोष नहीं करेगा परेशान और इन बातों का रखें विशेष ध्यान

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
37th International Surajkund Fair 202437वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 2024Haryana Surajkund FairInternational Surajkund FairLeisurePresident Draupadi Murmusocial media trendSurajkund FairSurajkund Fair 2024Tie turban with selfieturban tie hookah with selfieउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़गुजरात थीमपगड़ी बंधाओ – फोटो खिंचाओ’ ट्रेंडविरासत निदेशक डॉ. महासिंह पूनियासूरजकुंड क्राफ्ट

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article