नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Somwar Upay: सोमवार के दिन इन कार्यों की होती है मनाही, लोग करते है यह गलती

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Somwar Upay: सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान का समर्पित होता है। जैसे सोमवार (Somwar  Upay)  का दिन भगवान शिव का माना जाता है। बहुत से लोग सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करते है और...
02:55 PM Jan 08, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Somwar Upay: सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान का समर्पित होता है। जैसे सोमवार (Somwar  Upay)  का दिन भगवान शिव का माना जाता है। बहुत से लोग सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करते है और...
featuredImage featuredImage

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Somwar Upay: सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान का समर्पित होता है। जैसे सोमवार (Somwar  Upay)  का दिन भगवान शिव का माना जाता है। बहुत से लोग सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करते है और व्रत भी रखते है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव अतिशीघ्र प्रसन्न होते है और व्यक्ति की हर मनोकामना को पूरी करते है। लेकिन हिंदू धर्म में सोमवार को कुछ कार्यो को करने की मनाही होती है। लेकिन इन गलतियों को कई लोग करते है और इसे दोहराते भी है। आज हम आपको बताएंगे उन कार्यो के बारे में जिसे सोमवार के दिन नहीं करना चाहिए। आइए जानते है कौनसे है वो कार्य:—

काले कपड़े पहनना

धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय दिन माना जाता है। इसलिए ​इस दिन भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि ​पूजा के समय कभी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है और काले रंग के कपड़े पहनने से भोलेनाथ नाराज भी हो सकते है।

अनैतिक कार्य

अगर आप सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते है और व्रत भी रखते है। इस दिन विशेष रूप से ध्यान रखें कि ऐसा कोई कार्य ना करे जिससे दूसरे किसी व्यक्ति या फिर जीव को तकलीफ हो। इसके अलावा कोई भी अनैतिक कार्य भी ना करे जैसे अभद्र भाषा का प्रयोग,चोरी करना, जुआ खेलना, दूसरों से लड़ाई, ​किसी व्यक्ति की निंदा या चुगली करना सोमवार के दिन व्यक्ति को इन सभी अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए।

पूजा में तुलसी का उपयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान​ शिव की पूजा में कभी तुलसी दल का प्रयोग नहीं किया जाता। इसलिए आप भी पूजा के समय इस बात का खास ध्यान रखें कि गलती से भी पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग ना करें। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी श्रापित हैं और शिव जी ने ही उनके पति की हत्या की थी। इसलिए कभी भी शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता।

नारियल ना चढ़ाए

नारियल का इस्तेमाल हमेशा से मांगलिक कार्यो में किया जाता है और पूजा के लिए भी शुभ माना जाता है। लेकिन शिव भगवान की पूजा में कभी भी नारियल नहीं चढ़ाया जाता। दरअसल नारियल को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। इसी वजह से नारियल का प्रयोग शिव की पूजा में नहीं किया जाता और ऐसा करना अशुभ माना गया है।

यह भी पढ़े : Bollywood: बायकॉट के बीच बॉलीवुड के इन स्टार्स ने लोगों से की लक्षद्वीप जाने की अपील…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
DharmaDharma AasthaMonday pujaOTT India Hindi Newsott India lifestyle NewsOTT INDIA NEWSPUJAShiva pujawhat not to do on MondayWhat to do on Mondayउपायटोटके​पूजाशिव पूजाशिवजी उपायसोमवार की पूजासोमवार के उपायसोमवार के टोटकेसोमवार को क्या करेसोमवार को क्या ना करें

ट्रेंडिंग खबरें