Shardiya Navratri 2024: पालकी पर आएंगी दुर्गा मां, मुर्गे पर होगी विदाई, जानें नवरात्रि की सभी तिथियां

Preeti Mishra
Published on: 18 Sept 2024 2:42 PM IST
Shardiya Navratri 2024: पालकी पर आएंगी दुर्गा मां, मुर्गे पर होगी विदाई, जानें नवरात्रि की सभी तिथियां
X
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित नौ दिवसीय हिंदू त्योहार है, जो अश्विन महीने के दौरान शरद ऋतु में मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस त्योहार (Shardiya Navratri 2024) में प्रत्येक दिन शक्ति, सुरक्षा और मातृत्व की प्रतीक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों का सम्मान किया जाता है। यह त्योहार दशहरा के साथ समाप्त होता है, जो भगवान राम की रावण पर और मां दुर्गा की राक्षस महिषासुर पर विजय की याद दिलाता है। शारदीय नवरात्रि भारत में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।
कब से शुरू हो रही है नवरात्रि
शारदीय नवरात्रि 2024 (Shardiya Navratri 2024) गुरुवार, 3 अक्टूबर से शनिवार, 12 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इस त्योहार को नवरात्रि के रूप में भी जाना जाता है और उत्तरी और पूर्वी भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहां त्योहार के बारे में कुछ विवरण दिए गए हैं: घटस्थापना मुहूर्त- कलश स्थापना अनुष्ठान का शुभ समय 3 अक्टूबर 2024 को सुबह 6:23 बजे से सुबह 10:18 बजे तक है।
प्रतिपदा तिथि-
प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर 12:19 बजे से 4 अक्टूबर 2024 को 2:58 बजे तक रहेगी।
Shardiya Navratri 2024पालकी पर आएंगी मां दुर्गा, मुर्गे पर होगी विदाई
वैसे तो मां दुर्गा का वाहन सिंह है लेकिन हर नवरात्रि देवी दुर्गा पृथ्वी पर अलग-अलग वाहन पर सवार होकर आती हैं। मां दुर्गा के आगमन और विदाई के वाहन के अलग-अलग फल और निहितार्थ निकाले जाते हैं। मां के आगमन और गमन के दौरान उनके वाहन का विशेष महत्व होता हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इसका देश-दुनिया पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस साल मां दुर्गा पालकी में सवार होकर आएंगी। वैसे तो पालकी की सवारी पर मां दुर्गा के आगमन अच्छा नहीं माना जाता है। ज्योतिषियों का मानना है कि पालकी की सवारी पर जब मां दुर्गा सवार होकर आती हैं, तो इससे आंशिक महामारी का सामना देश दुनिया को करना पड़ सकता है। लेकिन चुकि इस बार नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार को हो रही है। ऐसे में मां दुर्गा का पालकी का आना शुभ माना जा रहा है। वहीं नवरात्र का आखिरी दिन तय करता है कि जाते समय माता का वाहन कौन सा होगा। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन शनिवार को पड़ रहा है, ऐसे में माता की विदाई मुर्गे पर होगी।
Shardiya Navratri 2024शारदीय नवरात्रि की प्रमुख तिथियां
नवरात्रि पहला दिन (गुरुवार)- 3 अक्टूबर 2024- शैलपुत्री नवरात्रि दूसरा दिन (शुक्रवार)- 4 अक्टूबर 2024- ब्रह्मचारिणी नवरात्रि तीसरा दिन (शनिवार)- 5 अक्टूबर 2024- चन्द्रघण्टा नवरात्रि चौथा दिन (रविवार)- 6 अक्टूबर 2024- विनायक चतुर्थी नवरात्रि पांचवा दिन (सोमवार)- 7 अक्टूबर 2024- कूष्माण्डा नवरात्रि छठा दिन (मंगलवार)- 8 अक्टूबर 2024- स्कन्दमाता नवरात्रि सातवां दिन (बुद्धवार)- 9 अक्टूबर 2024- कात्यायनी नवरात्रि आठवां दिन (बृहस्पतिवार)- 10 अक्टूबर 2024- कालरात्रि नवरात्रि नौवां दिन (शुक्रवार)- 11 अक्टूबर 2024- महा नवमी नवरात्रि दसवां दिन (शनिवार)- 12 अक्टूबर 2024- विजयादशमी यह भी पढ़ें: Ashwin Month Festivals 2024: पितृ पक्ष, जितिया और नवरात्रि मनाए जायेंगे आश्विन महीने में, देखें त्योहारों की लिस्ट
Preeti Mishra

Preeti Mishra

Senior Sub Editor (Feature)

Preeti Mishra is a seasoned journalist with over 12 years of rich experience in the media industry. Over the course of her career, she has worked with reputed media organizations such as DD News, Hindustan, Final Report, and Newstrack, building a strong foundation in credible and impactful journalism. She has extensively covered diverse beats including Religion, Health, Lifestyle, and Tourism, and is known for presenting complex topics in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Her writing reflects a fine balance of authenticity, research, and public interest, making her stories both informative and relatable. Currently, She is associated with Hind First, where she is responsible for leading and curating content for the Religion, Health, Lifestyle, and Tourism sections. With her deep subject knowledge and editorial insight, she continues to deliver high-quality, meaningful content that resonates strongly with a wide audience.

Next Story