नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Saatvic Diet Significance: व्रत के दौरान क्यों किया जाता है सात्विक भोजन, जानें इसके पीछे का कारण

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Saatvic Diet Significance: हिंदू धर्म में व्रत का खास महत्व है। क्योंकि हिंदू धर्म (Saatvic Diet Significance) में व्रत करना मनुष्यों के लिए अच्छा माना गया है। इससे ना सिर्फ व्यक्ति की आत्मा शुद्ध होती है बल्कि...
12:10 PM Feb 19, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Saatvic Diet Significance: हिंदू धर्म में व्रत का खास महत्व है। क्योंकि हिंदू धर्म (Saatvic Diet Significance) में व्रत करना मनुष्यों के लिए अच्छा माना गया है। इससे ना सिर्फ व्यक्ति की आत्मा शुद्ध होती है बल्कि...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Saatvic Diet Significance: हिंदू धर्म में व्रत का खास महत्व है। क्योंकि हिंदू धर्म (Saatvic Diet Significance) में व्रत करना मनुष्यों के लिए अच्छा माना गया है। इससे ना सिर्फ व्यक्ति की आत्मा शुद्ध होती है बल्कि शरीर को भी आराम मिलता है। व्रत के दौरान लोग सिर्फ सात्विक भोजन ही करते है। जिससे जुड़े कई नियम भी होते है। सात्विक भोजन से तात्पर्य ऐसे भोजन से है जो आसानी से पचे और जिसका कोई विकार ना हो यानी सिंपल और बिना मसाले वाला खाना। मान्यता है कि सात्विक भोजन ना ​करने पर व्यक्ति के व्रत का प्रभाव कम हो जाता है। आज इस लेख के द्वारा हम आपको बताएंगे कि व्रत के दौरान क्या चीज खाना चाहिए और क्या नहीं?

क्या है सात्विक भोजन?

सात्विक भोजन पूर्ण रूप से शुद्ध भोजन होता है। जिसमें फल,​सब्जियां,डेयरी प्रोडक्ट्स, आलू, साबूदाना, मूंगफली, मावा, मिठाई, सिंघाड़े का आटा और कूट्टू का आटा शामिल होता है। ये सभी चीजें शुद्ध मानी जाती है और शरीर के लिए काफी फायदेमेंद होती है।

क्या है सात्विक भोजन का महत्व

सर्वप्रथम व्रत में अपने आहार में सात्विकता का ध्यान दिया जाता है। सात्विक भोजन का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के मन,शरीर और आत्मा को शुद्ध करना होता है। व्रत के दौरान कई प्रकार के सात्विक आहार लिया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रकार के फल,सब्जियां,दूध,अनाज आदि शामिल होते है। इन चीजों में विटामिन, खनिज व पोषक तत्व शामिल होते है। जो व्रत के दौरान हमे शारीरिक और मानसिक रूप से शांति, भक्ति और आन्नद की अनुभूति कराते है और आध्यात्मिक अभ्यास के साथ-साथ ध्यान के लिए बेहद बहुत जरूरी माना गया है।

क्या है तामसिक भोजन

व्रत के दौरान तामसिक भोजन करने की मनाही होती है। तामसिक भोजन में लहसुन, प्याज,मांस,अंडा,मसालेदार भोजन इत्यादि शामिल होते है। इनका सेवन करने से व्यक्ति का मन भटकाव महसूस करता है।

सात्विक भोजन के लाभ

सात्विक भोजन करने के कई फायदे होते है। यह फायदे मनुष्य के शारीरिक रूप से लेकर मानसिक रूप तक होता है। यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक प्रभाव लेकर आता है। इसके साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक रूप से शांति, पोषण, शुद्धता और आध्यात्मिक प्रगति की ओर अग्रसर होता है।

यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: किसानों को भारत सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार, जानें चौथी बैठक में क्या हुई बात

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
benefitsdry fruitsfastingkya hai Saatvic Bhojankyu kiya jata hai Saatvic bhojanSaatvic Diet SignificanceSaatvic foodSaatvic me kya chije shamil haiSATVIK FOODsweetsWhy is Saatvic food eaten during fastingक्या है तामसिक भोजनक्या है सात्विक भोजन?व्रतसात्विक भोजनसात्विक भोजन का महत्वसात्विक भोजन के लाभसात्विक भोजन फायदे

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article