Ramotsav: प्राण प्रतिष्ठा में साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती हुए भावुक, निकले आंसू
राजस्थान डिजिटल डेस्क। Ramotsav: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा (Ramotsav) पूरा हो गया है इसके साथ ही लोगों को बरसों का इंतजार भी खत्म हो गया।समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की पूजा अर्चना की और इसके बाद मूर्ति से जुड़ा अनुष्ठान पूरा किया। इसके बाद उन्होंने रामलला की आरती की । इस अवसर में पीएम मोदी के साथ गर्भगृह में सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य अतिथिगण भी नजर आए। राम मंदिर आंदोलन का साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती प्रमुख हिस्सा रही है। बता दें कि साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती ने राम मंदिर के निर्माण में काफी सहायता की है। जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई उससे पहले उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ही थी । जो कारसेवकों का मनोबल और ऊर्जा भरती थी। उनके द्वारा दिए गए भाषणों का ही परिणाम था कि लोग बिना रूके और बिना झुके कारसेवा करते रहे।
राम मंदिर आंदोलन में रही प्रमुख भूमिका
आज रामलला की पीएम मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा (Ramotsav) की गई। वहीं इस राम मंदिर के बनने की कहानी बहुत बर्बर है। एक ऐसा समय भी था जब राम जन्मभूमि के हक मांगने वाले लोगों पर गोलियां चलाई गई थी। जिसके कई कारसेवक मारे गए। राम मंदिर के पीछे कई लोगों का योगदान है। जिसमें साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती का नाम भी प्रमुख रूप से लिया जाता है।#WATCH | Ayodhya, UP: On Ram Temple 'pran pratishtha', Sadhvi Ritambhara, Founder of Param Shakti Peeth and Vatsalyagram, says, " This is the happy hour of 'pran pratishtha', whole Country and the whole world have been decorated...kar sevaks' sacrifices have become… pic.twitter.com/vLp6ORtabZ
— ANI (@ANI) January 21, 2024