Raksha Bandhan 2024 Panchak: रक्षाबंधन पर लग रहा है राज पंचक, बिना डरे इस शुभ समय में बांधे राखी

Preeti Mishra
Published on: 17 Aug 2024 12:38 PM IST
Raksha Bandhan 2024 Panchak: रक्षाबंधन पर लग रहा है राज पंचक, बिना डरे इस शुभ समय में बांधे राखी
X
Raksha Bandhan 2024 Panchak: भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्योहार रक्षा बंधन बस दो दिन बाद ही मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार को मनाया जाएगा। राखी बांधने का सही समय पूर्णिमा तिथि पर निर्भर करता है। राखी बांधने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर अपरान्ह के दौरान होता है। इसके अलावा प्रदोष के समय भी राखी बांधना बहुत शुभ माना जाता है। राखी के दिन भद्रा समय से बचना आवश्यक है क्योंकि इस अनुष्ठान के लिए भद्रा को अशुभ माना जाता है।
Raksha Bandhan 2024 Panchakइस बार भद्रा और पंचक दोनों का है साया
इस बार राखी पर जहां एक ओर भद्रा का साया रहेगा वहीँ राखी पर पंचक की भी चाय रहेगी। विद्वानों के अनुसार, भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। राखी के दिन पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 03:04 बजे से शुरू होगी। पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को रात्रि 11:55 बजे समाप्त होगी। रक्षा बंधन समारोह का समय दोपहर 01:30 बजे से रात 09:08 बजे तक है। यदि आप अपरान्ह समय में राखी बांधना चाहते हैं तो उसके लिए दोपहर 01:43 बजे से शाम 04:20 बजे तक का समय उपयुक्त होगा। वहीं प्रदोष समय शाम 06:56 बजे से रात 09:08 बजे तक का है। रक्षाबंधन के दिन भद्रा समाप्ति का समय दोपहर 13:30 बजे है। इस बार राखी पर ना सिर्फ भद्रा बल्कि पंचक की भी छाया रहेगी।
रक्षाबंधन पर लग रहा है राज पंचक
इस वर्ष रक्षाबंधन पर पंचक लग रहा है। पंचक 5 दिनों का होता है। पंचक उन पांच दिनों को संदर्भित करता है जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशियों में गोचर करता है। यह हिंदू वैदिक कैलेंडर के अनुसार हर महीने होता है। विशेष रूप से, जब चंद्रमा मीन या कुंभ राशि में होता है, तो इसे धनिष्ठा पंचक कहा जाता है। Raksha Bandhan 2024 Panchakप्राचीन भारतीय मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान नया काम शुरू करने की अत्यधिक मनाही की जाती है क्योंकि इसे बेहद अशुभ माना जाता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि इस दौरान शुरू किया गया कोई भी काम बाधाओं का सामना कर सकता है और अधूरा रह सकता है। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति पंचक के दौरान नए उद्यम शुरू करता है तो मुश्किलें पांच गुना बढ़ सकती हैं। लेकिन पंचक जिस दिन से शुरू होता है, उस आधार पर उसका फल भी होता है। राखी पर पंचक सोमवार को शुरू हो रहा है इसलिए इस पंचक को राज पंचक कहते हैं। रक्षा बंधन पर पंचक शाम 7 बजे से शुरू होकर अगले दिन 20 अगस्त को सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। राज पंचक 19 अगस्त से 23 अगस्त तक रहेगा। यह पंचक 23 अगस्त, शुक्रवार को रात 21:24 बजे समाप्त होगा। राज पंचक हमेशा ही शुभ होता है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन लगने वाला पंचक भी शुभ होगा। समय को छोड़ कर आप कभी भी राखी बांध सकते हैं। यह भी पढ़े: Aja Ekadashi 2024: इस दिन मनाई जाएगी अजा एकादशी, राजा हरिश्चंद्र ने भी किया था इस व्रत का पालन
Preeti Mishra

Preeti Mishra

Senior Sub Editor (Feature)

Preeti Mishra is a seasoned journalist with over 12 years of rich experience in the media industry. Over the course of her career, she has worked with reputed media organizations such as DD News, Hindustan, Final Report, and Newstrack, building a strong foundation in credible and impactful journalism. She has extensively covered diverse beats including Religion, Health, Lifestyle, and Tourism, and is known for presenting complex topics in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Her writing reflects a fine balance of authenticity, research, and public interest, making her stories both informative and relatable. Currently, She is associated with Hind First, where she is responsible for leading and curating content for the Religion, Health, Lifestyle, and Tourism sections. With her deep subject knowledge and editorial insight, she continues to deliver high-quality, meaningful content that resonates strongly with a wide audience.

Next Story