नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Pradosh Vrat 2024: फरवरी माह में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) का खास महत्व है। प्रदोष व्रत हर माह त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते है जिसमें से हर...
03:55 PM Feb 05, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) का खास महत्व है। प्रदोष व्रत हर माह त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते है जिसमें से हर...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) का खास महत्व है। प्रदोष व्रत हर माह त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते है जिसमें से हर महीने दो बार प्रदोष का व्रत रखा जाता है। पंचांग के अनुसार हर माह की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि पर प्रदोष व्रत करने की पंरपरा है। प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस​ दिन विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल यानी समय का भी विशेष महत्व है। वहीं फरवरी माह में इस बार दो प्रदोष व्रत पड़ेगे। आइए जानते है फरवरी माह में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत और पूजा विधि के बारे में :—

कब है माघ माह का पहला प्रदोष व्रत :-

माघ और फरवरी का पहला प्रदोष व्रत 07 फरवरी को रखा जाएगा। इस दिन बुधवार है इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है। माघ कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 07 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 08 फरवरी को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं प्रदोष काल यानी पूजा करने का शुभ समय शाम 06 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

​कब है माघ माह का दूसरा प्रदोष व्रत :-

 

माघ और फरवरी का दूसरा और अंतिम प्रदोष व्रत 21 फरवरी को रखा जाएगा। इस दिन भी बुधवार है। माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 21 फरवरी की सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 22 फरवरी को दिन में 01 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं इस दिन प्रदोष काल शाम 06 बजकर 26 मिनट से लेकर रात में 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष व्रत की पूजा विधि :-

 

प्रदोष के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करे और साफ वस्त्र धारण करे। इसके बाद भगवान शिव का स्मरण कर भगवान के समक्ष व्रत करने का संकल्प करे। पूरे दिन भगवान शिव की आराधना, मंत्रों का जाप और स्मरण करें और शाम के समय पूजा के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा करे। सर्वप्रथम पूजा के लिए दही, दूध, घी, शहद और गंगाजल का एक मिश्रण तैयार करे और इस मिश्रण से शिवलिंग का जलाभिषेक करे। इसके पश्चात भगवान शिव को धतुरा, भांग, सफेद फूल और बेलपत्र आदि चीजें अर्पित करे । इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करे और प्रसाद का भोग लगाए। पूजा के अंत में आरती करे। आरती के बाद घर के सदस्यों को भोग का प्रसाद दे।

यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2024: कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले है नवरा​त्रि, इन चीजों से करें मां की आराधना, नोट कर ले सामग्री लिस्ट

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
07 february pradosh vrat07 फरवरी 2024 प्रदोष व्रत07 फरवरी प्रदोष व्रत21 फरवरी प्रदोष व्रत9 January Pradosh Vratbudh Pradosh Vrat 2024kab hai Pradosh VratPradosh Vrat 2024Pradosh Vrat februaryPradosh Vrat Niyam 2024Pradosh Vrat puja vidhiPradosh Vrat shubh muhurtwhen is Pradosh Vratकब है प्रदोषक्यों किया जाता है प्रदोष व्रतप्रदोष 2024प्रदोष ​व्रत शुभ मुहूर्त

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article