नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Pradosh Vrat 2024: फरवरी माह में इस दिन रखा जाएगा दूसरा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) का खास महत्व है। यह दिन भगवान शिव का समर्पित होता है। हर माह में दो प्रदोष व्रत रखे जाते है। माघ माह का पहला प्रदोष...
02:28 PM Feb 16, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) का खास महत्व है। यह दिन भगवान शिव का समर्पित होता है। हर माह में दो प्रदोष व्रत रखे जाते है। माघ माह का पहला प्रदोष...
featuredImage featuredImage

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) का खास महत्व है। यह दिन भगवान शिव का समर्पित होता है। हर माह में दो प्रदोष व्रत रखे जाते है। माघ माह का पहला प्रदोष व्रत 7 फरवरी को रखा गया था। वहीं अब शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को दूसरा प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस बार माघ माह में यह व्रत 21 फरवरी, बुधवार के दिन रखा जाएगा। बुधवार के दिन पड़ने की वजह से इस प्रदोष को बुध प्रदोष व्रत कहते है। इस दिन शिव भक्तों के द्वारा भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा साधक पर बना रहता है। आइए जानते है प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में:-

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त :-

 

 

प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम के समय प्रदोष काल (Pradosh Vrat 2024) यानी शुभ मुहूर्त में की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 21 फरवरी को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 22 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस बार प्रदोष व्रत 21 फरवरी को रखा जाएगा। वहीं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 06 बजकर 15 मिनट से लेकर 08 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष व्रत पूजा विधि :-

प्रदोष व्रत के दिन प्रात: सभी कार्यो से निवृत होकर स्नान करें और मंदिर की साफ सफाई करे। इसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद भगवान शिव का स्मरण करे और व्रत का संकल्प करें। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें। पूजा के दौरान विधिपूर्वक भगवान की प्रतिमा या फिर मूर्ति की स्थापना कर शहद,घी और दूध से जलाभिषेक करें।

फिर भगवान ​के समक्ष घी का दीपक जलाए। फिर शिवलिंग पर बेलपत्र, सफेद फूल, भांग, अक्षत इत्यादि चीजें अर्पित करे। फिर भगवान शिव की आरती कर उनके मंत्रों का जाप करे। फिर भगवान को फल ओर मिठाई का भोग लगाए और पूजा के उपरांत स्वयं ग्रहण कर परिवार के सदस्यों में प्रसाद का वितरण करे।

प्रदोष व्रत महत्व:-

 

 

बुध प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) बच्चों के लिए विशेष रूप लाभकारी माना गया है। शिव पुराण में भी बुध प्रदाष व्रत का वर्णन किया गया है। जिसके अनुसार संतान प्राप्ति के लिए विशेष रूप से इस व्रत को करने की सलाह दी गई है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से बच्चों के करियर और जीवन में आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन पूजा के दौरान “ॐ सद्बुद्धि प्रदाये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2024: पूर्णिमा के दिन करें ये 6 अचूक उपाय, खुल जाएगी बंद किस्मत

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
21 FEBRUARY PRADOSH VRAT21 फरवरी 202421 फरवरी प्रदोष व्रतbudh Pradosh Vrat 2024budh Pradosh Vrat Kathakab hai Pradosh VratPradosh Vrat 2024Pradosh Vrat februaryPradosh Vrat KathaPradosh Vrat Katha 2024Pradosh Vrat Niyam 2024Pradosh Vrat puja niyamPradosh Vrat puja vidhiPradosh Vrat shubh muhurtpuja niyamshiv puja niyamwhen is Pradosh Vratकब है प्रदोषक्यों किया जाता है प्रदोष व्रतप्रदोष 2024प्रदोष व्रतप्रदोष ​व्रत शुभ मुहूर्त

ट्रेंडिंग खबरें