नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Paush Purnima 2024 : पूर्णिमा के दिन गुरु पुष्य योग में करें ये खास उपाय, भगवान राम की होगी कृपा

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Paush Purnima 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार साल की पहली पूर्णिमा (Paush Purnima 2024) 25 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन गुरू पुष्य योग का शुभ योग बन रहा है। जब गुरूवार के दिन पुष्य...
07:49 PM Jan 24, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Paush Purnima 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार साल की पहली पूर्णिमा (Paush Purnima 2024) 25 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन गुरू पुष्य योग का शुभ योग बन रहा है। जब गुरूवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो उसे गुरू पुष्य योग कहते है। ज्योतिष के अनुसार इस योग को काफी शुभ माना जाता है। इस योग में खरीदारी, दान-पुण्य और निवेश करना काफी शुभ और लाभकारी होता है।

वहीं पौष पूर्णिमा के दिन गुरू पुष्य योग का संयोग बनना बेहद शुभ है। इस दिन कोई भी कार्य करने से पहले पंचांग देखने की भी जरूरत नहीं है। बता दें कि पुष्य नक्षत्र में ही भगवान राम का जन्म माना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों में भी पौष पूर्णिमा के दिन गुरू पुष्य योग से जुड़े महत्व और विशेष उपाय बताए गए है इन उपायों को करने से आप आसानी से श्रीराम की कृपा प्राप्त कर सकते है। तो आइए जानते है पौष पूर्णिमा के दिन बने गुरू पुष्य योग में किए जाने वाले उपायः-

 

इन उपायों से अधूरे कार्य होंगे पूरे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल के पहले पूर्णिमा (Paush Purnima 2024) के दिन गुरू पुष्य योग में भगवान श्रीराम की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन आप भगवान राम की पूजा पाठ करने के बाद रामचरित मानस के बालकांड का पाठ करे। ऐसा करने से राम की प्रसन्न होते है और आपके रूके हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे।

इस उपाय से दूर होंगे सारे कष्ट

पौष पूर्णिमा के दिन गुरु पुष्य योग में राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करे और सुबह व शाम को ’ॐ रामचन्द्राय नमः’ मंत्र का तुलसी की माला से 108 बार जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते है और व्यापार व नौकरी में उन्नति प्राप्त होती है।

 

आर्थिक संपन्नता

अगर आप धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते है तो पौष पूर्णिमा के दिन गुरू पुष्य योग में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। आर्थिक संपन्नता के लिए पौष पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करें या फिर नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करे। पूजा करने के बाद सुबह लक्ष्मी नारायण की पूजा करे और कमलगट्टे की माला से 108 बार ‘ॐ श्रीं ह्रीं दारिद्रय विनाशिन्ये धनधान्य समृद्धि देहि देहि नमः‘ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती है।

धन प्राप्त करने के उपाय

गुरू पुष्य योग के दिन आप घर के बाहर स्वास्तिक बनाएं या फिर पास के मंदिर में जाकर दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करे। माना जाता है कि दक्षिणावर्ती शंख में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। पौष पूर्णिमा के दिन स्वास्तिक और दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर इन टिप्स की मदद से दे शॉर्ट स्पीच

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
25 january25 january 202425 january 2024 panchang25 january 2024 Purnima25 january ko kya haiDO THESE REMEDIESGuru Pushya Yogguru pushya yog kya hota haijanuary 2024 Purnimakab hai paush purnimapaush purnimaPaush Purnima 2024paush purnima ke upayramlala se jude upayUpayगुरू पुष्य योग उपायपौष पूर्णिमा के उपायरामलला से जुड़े उपाय

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article