• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

November Vrat Tyohar List: देव उठनी एकादशी से देव दीपवाली तक, देखें व्रत त्योहारों की लिस्ट

नवंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर का यह 11वाँ महीना कार्तिक मास
featured-img
November Vrat Tyohar List

November Vrat Tyohar List: नवंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर का यह 11वाँ महीना कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से प्रारंभ होकर मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि (November Vrat Tyohar List) को समाप्त होगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं, जिनका विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है। यही कारण है कि नवंबर का महीना अत्यंत विशेष माना जाता है।

क्यों खास है नवंबर का महीना?

इस माह की शुरुआत पंचक और देवउठनी एकादशी से होगी और समापन दुर्गाष्टमी पर होगा। कई प्रमुख और लोकप्रिय व्रत और त्योहार, जैसे देवउठनी एकादशी, उत्पन्ना एकादशी, बैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और विवाह पंचमी, नवंबर में आते हैं। इसके अलावा इस माह (November Vrat Tyohar List) में भीष्म पंचक का विशेष महत्व होता है। आइए अब नवंबर 2025 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों और उनकी तिथियों के बारे में विस्तार से जानें।

November Vrat Tyohar List: देव उठनी एकादशी से देव दीपवाली तक, देखें व्रत त्योहारों की लिस्ट

नवंबर महीने के व्रत-त्योहार

1 नवंबर, शनिवार: देवउठनी एकादशी
2 नवंबर, रविवार: तुलसी विवाह
3 नवंबर, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर, मंगलवार: मणिकर्णिका स्नान
5 नवंबर, बुधवार: कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती
6 नवंबर, गुरुवार: मार्गशीर्ष माह प्रारंभ
7 नवंबर, शुक्रवार: रोहिणी व्रत
8 नवंबर, शनिवार: संकष्टी चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
12 नवंबर, बुधवार: कालभैरव जयंती
15 नवंबर, शनिवार: उत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर, रविवार: वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर, मंगलवार: मासिक शिवरात्रि
20 नवंबर, गुरुवार: मार्गशीर्ष अमावस्या
21 नवंबर, शुक्रवार: चंद्र दर्शन
25 नवंबर, मंगलवार: विवाह पंचमी
28 नवंबर, शुक्रवार: दुर्गाष्टमी व्रत

November Vrat Tyohar List: देव उठनी एकादशी से देव दीपवाली तक, देखें व्रत त्योहारों की लिस्ट

नवंबर 2025 महीने में विवाह मुहूर्त

प्रत्येक वर्ष देव उठनी एकादशी के बाद सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। इस वर्ष भी 2 नवंबर को तुलसी विवाह होते ही शादी-विवाह का मौसम शुरू हो जाएगा। आइये जानते हैं नवंबर महीने में कब-कब है विवाह के लिए शुभ मुहूर्त।

- 2 नवंबर 2025, रविवार
- 3 नवंबर 2025, सोमवार
- 6 नवंबर 2025, बृहस्पतिवार
- 8 नवंबर 2025, शनिवार
- 12 नवंबर 2025, बुधवार
- 13 नवंबर 2025, बृहस्पतिवार
- 16 नवंबर 2025, रविवार
- 17 नवंबर 2025, सोमवार
- 18 नवंबर 2025, मंगलवार

यह भी पढ़ें: Dev Deepawali 2025: जानें क्यों कहते हैं इसे ‘देवताओं की दिवाली’, वाराणसी में लाखों दीपों से जगमगाएंगे घाट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज